जेल से घर जाते ही माँ बाप से लिपटकर रोने लग गए आर्यन खान, सुहाना खान से भी वीडियो कॉल पर बात की
30 अक्टूबर को अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को जेल से रिहा कर दिया गया है. आर्यन खान ड्रग मामले के चलते जेल में बंद थे. आर्यन खान को जेल से बाहर निकालने के लिए शाहरुख खान को हफ्तों तक मेहनत करनी पड़ी लेकिन ये मेहनत 30 अक्टूबर के दिन सफल हो गई. अब आर्यन खान घर पर अपने परिवार के साथ हैं. आर्यन खान की घर वापसी के बाद हर कोई जानना चाहता है कि मन्नत के अंदर का माहौल कैसा है? बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा जानकारी की मानें तो इस वक्त खान परिवार काफी खुश है. जब से आर्यन खान घर पर आए हैं, तब से ही सभी के चेहरों पर मुस्कान है. घर के अंदर मौजूद एक सूत्र ने हमें बताया है कि जब आर्यन खान घर पर लौटकर आए, तो अपनी मां गौरी खान और पिता शाहरुख खान के गले लगकर रो पड़े. काफी लम्बे समय के लिए आर्यन खान, शाहरुख खान और गौरी खान के आंसू नहीं रुके. अबराम अपने बड़े भाई को देख बहुत खुश थे लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि सभी क्यों रो रहे हैं? अबराम को किसी ने आर्यन की गिरफ्तारी के बारे में नहीं बताया था ताकि उन पर नकारात्मक असर ना पड़े. सुहाना इस वक्त विदेश में हैं तो उन्होंने अपने भाई और परिवार के साथ...