बेटे की घर वापसी में शाहरुख़ खान ने दुल्हन की तरह सजाया बंगला, पूरी हुई माँ की मन्नत

आर्यन खान को ड्रग मामले में तीन हफ्तों बाद कोर्ट ने जमानत देदी है। आर्यन के लिए इतने दिन काफी मुश्किल भरे रहें। वहीं मन्नत में भी सभी लोग बहुत ही ज्यादा दुखी थे। जैसे ही कोर्ट ने 28 अक्टूबर को आर्यन की जमानत पर मुहर लगाई मन्नत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गौरी और शाहरुखको उम्मीद थी कि उनका बेटा 29 अक्टूबर को घर वापसी करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। आर्यन खान अब 30 को मन्नत वापसी करेंगे। ऐसे में शाहरुख ने दुल्हन की तरह अपने आशियाने को सजवाया है।

मन्नत में आर्यन खान का स्वागत बहुत ही भव्य तरीके से किया जाएगा। ऐसे में आर्यन के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए और उन्हें खुश करने के लिए शाहरुख खान और गौनी ने पूरी तैयारी कर ली है।

शाहरुख खान किस कदर खुश हैं उसका अंदाजा आप आज उनके घर को देखकर ही लगा सकते हैं। एक पिता के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि तमाम मुश्किलों के बाद उसका बच्चा घर वापसी कर रहा है।

शाहरुख खान और गौरी खान के मन्नत को ब्लू लाइट्स से सजाया जा रहा है। आप तस्वीरों में उसकी एक झलक देख सकते हैं। शाहरुख खान का घर वैसे भी किसी महल से कम नहीं है। ऐसे में इस सजावट ने उनी मन्नत में और भी ज्यादा चार चांद लगा दिया है।

शाहरुख खान के मन्नत की सजावट अभी पूरी नहीं हुई है। आप देख सकते हैं छत पर चढ़ लोग मन्नत को दुल्हन की तरह सजाने में लगे हुए हैं। आर्यन खान जबसे गिरफ्तार हुए हैं तबसे कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गौरी खान ढंग से कुछ ना खा रही हैं ना पी रही हैं। गौरी बेसब्री से अपने बेटे का इंंतजार कर रही हैं।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।



from Daily Talk https://ift.tt/3CwWt3d
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स