राज कुंद्रा एक बार फिर से मुसीबत में फंसे, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज करवाई FIR

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा लगातार पिछले कई महीनों से मुशीबतों में बने हुए है. राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए है. हाल ही में राज को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वह इस समय बेल पर बाहर हैं. इस दौरान शर्लिन चोपड़ा ने भी उनपर गंभीर आरोप लगाए.

अब शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने राज पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं. राज केस के दौरान शर्लिन पर भी कई गंभीर आरो लगे थे. उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था. शर्लिन ने राज और शिल्पा के खिलाफ 14 अक्टूबर को FIR दर्ज कराई, उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात की है.

शर्लिन ने कहा, मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने मुझे अंडरवर्ल्ड की धमकी दी. उन्होंने राज को याद दिलाते हुए कहा, आपको अच्छी तरह याद होना चाहिए कि आपने मेरे साथ यौन शोषण किया है लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना लगाते हैं. आर्टिस्ट के घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं. बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी.

दरअसल, शर्लिन ने राज कुंद्रा के जेएल स्ट्रीम कंपनी के लिए तीन वीडियोज शूट किए थे, लेकिन शर्लिन के मुताबिक उन्हें अभी तक पैसे नहीं दिए गए. शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मीडिया से बात करती नजर आ रही हैं.

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन गई थी, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए’. बता दें कि शर्लिन ने अप्रैल 2021 में भी राज के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी.

इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये. अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिये. आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.



from Daily Talk https://ift.tt/3DWyQlb
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स