आर्यन खान को ड्रग मामले में जमानत मिलने के बाद शाहरुख़ खान के मैनेजर पूजा डडलानी ने कह दी ऐसी बात

किंग खान के बेटे आर्यन खान को 28 अक्टूबर को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आर्यन करीब तीन हफ्ते से मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में जेल में बंद हैं। एनसीबी ने जब आर्यन खान को गिरफ्तार किया था तब से शाहरुख खान के घर दुख का माहौल था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि बेटे की चिंता में गौरी खान ने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। इस बुरे वक्त में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी चट्टान की तरह डट के खड़ी रहीं और लगातार भागदौड़ करती हुई दिखाई दीं।

आर्यन खान की जमानत को जैसे ही कोर्ट ने मंजूर किया, मन्नत में खुशी की लहर सी दौड़ पड़ी। गौरी खान और शाहरुख खान बहुत ज्यादा खुश हैं। इसी लिस्ट में पूजा ददलानी का नाम भी शामिल है। आर्यन की जमानत याचिका मंजूर होने पर पूजा ददलानी ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। पूजा ददलानी ने इन हफ्तों में काफी मेहनत की है। उसी का नतीजा है कि दिवाली से पहले शाहरुख खान के लाडले घर वापस आ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद पूजा ददलानी ने अपनी खुशी जाहिर की है। अपनी इंस्टा स्टोरी में पूजा ददलानी ने लिखा कि कोर्ट के फैसले के बाद ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वाकई दुनिया में भगवान है। पूजा ने लिखा- वाकई मानना पड़ेगा कि भगवान हैं। आप सब लोगों की दुआओं के लिए धन्यवाद। आखिरकार सच्चाई की जीत हुई।

आर्यन खान मामले में गवाह प्रभाकर ने खुलासा किया था कि किंग खान के बेटे के इस मामले को दबाने के लिए केपी गोसावी 18 करोड़ की फिरौती की मांग कर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने पूजा ददलानी से मुलाकात भी की थी। प्रभाकर के इसी बयान को आधार बनाते हुए कोर्ट में एनसीबी ने कहा था कि पूजा गवाहों को मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही थीं। इस गंभीर आरोप के चलते एनसीबी ने पूजा को समन भी भेजा था।

इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।



from Daily Talk https://ift.tt/2XWUXbN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स