शहनाज़ गिल ने खुद को बिग बॉस की हीरोइन और सिद्धार्थ शुक्ल को हीरो बता कर किया याद
पिछले महीने 2 सितम्बर को रात को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। इसके काफी समय बाद शहनाज़ गिल ने अपनी फिल्म होंसला रख के प्रचार के लिए वापसी करते हुए काफी हिम्मत दिखाई है। बिग बॉस 13 के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। उनके डेटिंग की खबरे आने लगी थी। हालांकि 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ की अचानक मौत ने शहनाज और सिद्धार्थ के फैंस को झकझोर कर रख दिया। इस सदमें से शहनाज बुरी तरह से बिखर गईं, लेकिन अब हिम्मत जुटाकर वो अपने काम पर वापस लौटी गई हैं।
इसी दौरान होंसला रख के प्रमोशन में, शहनाज़ अपने सह-कलाकारों सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ के साथ बैठी हुई दिखाई दीं। DMZ से बात करते हुए तीनों एक्टर्स को एक-दूसरे की कमियों के बारे में बात करने को कहा गया। जहां दिलजीत और सोनम ने सवाल को दरकिनार करने की कोशिश की, वहीं शहनाज ने बात को आगे बढ़ाया।

दिलजीत के बारे में बात करते हुए, शहनाज़ ने कहा, “उनका एक अच्छा व्यक्तित्व है और मुझे लगा कि उनके साथ काम करना मजेदार होगा लेकिन वो किसी से भी पहली मुलाकात में कम्फर्ट नहीं होते। मैंने उनसे कहा कि अगली बार जब हम साथ काम करें तो मेरे साथ वह कंफर्ट जोन बनाएं। हम नॉर्मल बात नहीं करते हैं। हम सीधे कैमरे पर ही काम करते और यह मेरे लिए मुशकिल है। अगर आप पहले बात करते हैं, तो यह मेरे लिए आसान होगा।”
इसी बीच सोनम ने भी ये स्वीकार किया कि उन्हें दूसरों के लिए खुलने में समय लगता है और कहा कि यह एक गुण है जो कुछ लोगों में है। वहीं दिलजीत ने भी मजाक-मजाक में ये कहा कि उन्हें लग रहा है कि वह बिग बॉस में हैं।
दिलजीत की इस बात पर शहनाज ने मुस्कुराते हुए कहा, इसीलिए मैं क्वीन थी, मैं बिग बॉस 13 की हीरोइन थी। सोनम ने उन्हें हीरो कहा और शहनाज ने बीच में कहा, मैं बिग बॉस की हीरोइन थी, हीरो कोई और था। बता दें कि शहनाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में गोल्डन कपल की तरह थे। दोनों फाइनलिस्ट भी रहे थे और सिद्धार्थ ने शो जीता था। उनकी दोस्ती घर के बाहर भी जारी रही और उन्हें अक्सर व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों रूप में कई बार एक साथ देखा गया था।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले। इसके अलावा आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।
from Daily Talk https://ift.tt/3pgc6Zh
via IFTTT
Comments
Post a Comment