अनन्या पांडे 23 साल की उम्र में 72 करोड़ की मालकिन है, आर्यन खान के साथ ड्रग मामले में फस सकती है

आर्यन खान के साथ साथ अब चंकी पांडे की लाड़ली बेटी अन्नया पांडे भी ड्रग्स मामले में फस सकती है. एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने उनके मुंबई स्थित घर पर रेड की है. इसके बाद अनन्या को समन भेजकर एनसीबी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा. अनन्या एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं. इस बीच हम आपको अनन्या के घर की कुछ इनसाइड फोटो दिखाने जा रहे हैं. अनन्या मुंबई के खार वेस्ट इलाके में रहती हैं. अपने खूबसूरत घर की झलक अनन्या ने कई बार सोशल मीडिया पर दिखाई है.

अनन्या ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके घर के लिविंग रूम की झलक देखने को मिली थी. लिविंग रूम में ब्लैक और वाइट मार्बल फ्लोर के साथ छत पर लाइट वुडन पैनल और रस्टिक वुड डिटेल वाला शेंडेलियर लगा हुआ है. घर के इंटीरियर में परफेक्ट बैलेंस देखने को मिलता है. ब्लू और ग्रीन कलर के साथ डीप रेड और ब्राउन कलर का इस्तेमाल लिविंग रूम को बेहतरीन लुक दे रहे हैं. ब्लू वेलवेट काउच और ऑलिव ग्रीन कुशन सिटिंग एरिया के लुक में और चार चांद लगा रहे हैं.

अनन्या के बेडरूम की बात करें तो इसमें ग्रीन दीवारें और डार्क वुडन फ्लोरिंग कमरे को खूबसूरत लुक देती है. बेडरूम में एक बड़ा सा काउच लगा हुआ है जिसमें वाइट लेदर का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा ब्लैक एंड वाइट आर्टवर्क दीवारों को और खूबसूरत लुक देता है. घर में एक बार एरिया भी है जिसमें हाई चेयर्स और ब्रास फ्रेमवर्क इसे बेहतरीन दिखाते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 साल की अनन्या की नेटवर्थ तकरीबन 72 करोड़ की है. अनन्या ने अभी केवल तीन फिल्मों में काम किया है. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू करने के बाद अनन्या कार्तिक आर्यन, भूमि पेढनेकर के साथ फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में दिखाई दीं. इसके बाद 2020 में उनकी ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘खाली पीली’ रिलीज हुई.

अनन्या की ये तीनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. अनन्या की आनेवाली फिल्मों की बात करें तो वह डायरेक्टर शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नज़र आएंगी. इस फिल्म के अलावा अनन्या साउथ स्टार विजय देवराकोंडा के साथ फिल्म ‘लाइगर’ में दिखाई देंगी. हाल ही में अनन्या ने एक और फिल्म साइन की है जिसका नाम ‘खो गए हम कहां’ है.

आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.



from Daily Talk https://ift.tt/3GnzppW
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स