जेल में आर्यन खान अब किताबें पड़ कर रहे है अपना टाइम पास, लाइब्रेरी से ली यह 2 किताबें
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को आमिर बाप का बेटा होने के बाद भी ड्रग मामले में अभी तक कोर्ट ने जमानत नहीं दी. अपने जमानत पर बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबर है कि जेल के अंदर आर्यन ने अपना वक्त बिताने के लिए किताबों को सहारा बनाया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान ने जेल की लाइब्रेरी से दो किताबें इशू करवाई हैं. जेल अधिकारियों के मुताबिक, बेल की याचिका खारिज होने की खबर सुनकर आर्यन खान काफी अपसेट थे, इसलिए उन्हें किताबें पढ़ने की सलाह दी गईं.

आर्यन खान को दो किताबें दी गई हैं, जिनमें से एक ‘Golden Lion’है और दूसरी किताब राम और सीता की कहानी पर बेस्ड है. आर्यन की जमानत खारिज होने के बाद गुरुवार 21 अक्टूबर को बेटे आर्यन खान से पहली बार जेल मिलने पहुंचे थे शाहरुख.
इस बीच खबर आई कि जेल स्टाफ आर्यन के हेल्थ को लेकर परेशान हैं. दरअसल बताया गया कि आर्यन जेल का खाना तो पसंद नहीं ही कर रहे, वह वहां का पानी भी पीने से कतराते हैं और हाइजीन इशू की वजह से वह वॉशरूम भी इस्तेमाल नहीं करना चाहते. ऐसे में ये सारी चीजें उनके हेल्थ पर असर कर सकती हैं. कहा गया था कि आर्यन को जेल के ही किसी कैदी ने अपने बैरक में बैठकर रोते हुए भी देखा.
बताया जाता है कि इस दौरान पापा और बेटे दोनों काफी इमोशनल हो गए थे. दोनों ने एक-दूसरे के साथ करीब 18 मिनट का वक्त बिताया. दोनों के बीच फेस शील्ड की दीवार थी और बातचीत के लिए उन्हें इंटरकॉम दिया गया था. इस दौरान वहां जेल के कुछ स्टाफ भी मौजूद थे.
इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है. आर्टिकल पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये.
from Daily Talk https://ift.tt/3pDc9i1
via IFTTT
Comments
Post a Comment