नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कश्मीरी पंडितों के पलायन पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को सवाल किया कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद से उनमें से कितने लोगों को घाटी में फिर से बसाया है। द कश्मीर फाइल्स को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग शुरू होने के बीच केजरीवाल ने एक बार फिर सुझाव दिया कि इस फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया जाना चाहिए और इससे अब तक हुई कमाई को कश्मीरी पंडितों के कल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए। फिल्म पर अपनी टिप्पणी और भाजपा की आलोचना पर एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद से 13 वर्ष तक केंद्र में भाजपा की सरकारें रही हैं। क्या इस अवधि में किसी कश्मीरी पंडित परिवार का पुनर्वास हुआ है? उनका कहना था कि एक भी परिवार कश्मीर नहीं लौटा है। केजरीवाल ने कहा कि कश्मीर पंडित अपने घरों को लौट सकें, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म ने लगभग 200 करोड़ रुपये कमाए हैं। उनका कहना था कि किसी की त्रासदी से पैसा कमा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, यह एक अपराध है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करे...