निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं


निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की भाभी सोफी टर्नर एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं और उनकी बेबी बंप की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में सेरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। अब एक बार फिर से जोनास फैमिली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के जेठ जेठानी जो जोनास और सोफी टर्नर एक बार फिर से अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

जो जोनास और सोफी टर्नर एक साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। स्टार कपल ने दो साल पहले अपने पहले बच्चे विला को जन्म दिया था। इससे पहले फरवरी में, सोफी ने अफवाहों को हवा दी थी क्योंकि वह एक बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं, इस दौरान वो पति जो के साथ गुड टाइम स्पेंड कर रही थीं।

ईटी के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की कि सेलिब्रिटी कपल वास्तव में अपने परिवार का विस्तार करने प्लानिंग कर रहे हैं, क्योंकि वे दोनों बड़े परिवारों से आते थे, और चाहते थे कि विला को एक ही खुशी का अनुभव हो। सूत्र ने कहा, “सोफी और जो को यह जानकर बहुत खुशी हुई कि वे दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं।”

जो और सोफी ने अभी तक किसी भी बात की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने अभी तक विला की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है। जो ने अपनी बेटी के साथ 2020 में महामारी के दौरान सीबीएस में बिताए समय को बेहद ‘अद्भुत’ बताया था।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सफर में रहता हूं, मैं हमेशा चलता रहता हूं और यात्रा करता हूं और घूमता रहता हूं। और एक ही स्थान पर कुछ समय के लिए मेरे पैर जमीन पर होने और मेरे परिवार के साथ रहने का समय है, मुझे नहीं लगता कि ये समय वापस आएगा।

सोफी टर्नर और जो जोनास ने साल 2016 में डेटिंग शुरू की, और 2017 में उन्होंने सोफी को प्रपोज कर दिया था। जो और सोफी ने 2019 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के बाद लास वेगास समारोह के दौरान शादी के बंधन में बंध गए, जिसे इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम किया गया था। बाद में उन्होंने फ्रांस में शादी का एक ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था।

2018 में, सोफी ने निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा की शादी के समारोह में भी शिरकत की थी। कुछ हफ़्ते पहले, प्रियंका ने घोषणा की थी कि उन्होंने और निक ने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है।



from Daily Talk https://ift.tt/PGln4E0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स