‘बस 3 दिन और बचे हैं योगी जी के संन्यास लेने में…’ बॉलीवुड एक्टर के इस पोस्ट पर लोग करने लगे ऐसे कमेंट
बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर. खान भाजपा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगातार निशाना साधे हुए हैं। बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर. खान भाजपा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगातार निशाना साधे हुए हैं। जैसे-जैसे यूपी चुनाव के परिणाम का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे ही केआरके के तंज का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। आज यूपी में आखिरी चरण के चुनाव हो रहे हैं। उसी का जिक्र करते हुए केआरके ने सीएम योगी को संन्यास लेने की सलाह दे डाली है।
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ”आज यूपी चुनाव खत्म हो जाएंगे और आज से ही पेट्रोल और अन्य चीजों के दाम आसमान छूने लगेंगे। बस अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं योगी जी के संन्यास लेने में।” हमेशा की तरह ही उनके ट्वीट पर यूजर्स ने चुटकी लेना शुरू कर दिया है।
रंजन नाम के एक यूजर ने लिखा, ”आप जो भी परिणाम की भविष्यवाणी कर रहे हो, उसका उल्टा हो रहा है। परिणाम की प्रतीक्षा करें।” कृष्णा सिंह ठाकुर ने लिखा, संन्यास तुम लेलो तो अच्छा रहेगा। योगी जी तो आ ही रहे हैं।”
निपुन सोल ने लिखा, ”तीन दिन बाद आप रोने वाले हो।” वहीं राजेंद्र सिंह ने लिखा, ”आपके मुंह में घी शक्कर खान साहब।” जबकि अजय वर्मा का कहना है कि भाई गलती से भी वहां से आ मत जाना।
Today UP elections will be finished and from today prices of Petrol and other things will go sky high. Bas Ab Sirf 3 Din Bache hain Yogi Ji Ke Sanyas Lene main. #UPElections2022— KRK (@kamaalrkhan) March 7, 2022
आपको बता दें कि केआरके लगातार अपने ट्वीट के जरिए सीएम योगी को याद दिला रहे हैं कि उनका जीतना मुशकिल है। उनका दावा है कि अगर सीएम योगी ये चुनाव जीत जाते हैं तो वो कभी भारत वापस नहीं आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी को नेपाल जाने की सलाह दी है।
केआरके ने ट्वीट कर लिखा था, सीएम योगी गोरखपुर के पास ही नेपाल है। योगी जी के पास उसी रास्ते से कल्टी मार कर अंडरग्राउंड होने का अच्छा विकल्प है। उनके इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।
from Daily Talk https://ift.tt/ixEqTmB
via IFTTT
Comments
Post a Comment