नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कश्मीरी पंडितों के पलायन पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को सवाल किया कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद से उनमें से कितने लोगों को घाटी में फिर से बसाया है।

द कश्मीर फाइल्स को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग शुरू होने के बीच केजरीवाल ने एक बार फिर सुझाव दिया कि इस फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया जाना चाहिए और इससे अब तक हुई कमाई को कश्मीरी पंडितों के कल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए।

फिल्म पर अपनी टिप्पणी और भाजपा की आलोचना पर एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद से 13 वर्ष तक केंद्र में भाजपा की सरकारें रही हैं। क्या इस अवधि में किसी कश्मीरी पंडित परिवार का पुनर्वास हुआ है? उनका कहना था कि एक भी परिवार कश्मीर नहीं लौटा है।

केजरीवाल ने कहा कि कश्मीर पंडित अपने घरों को लौट सकें, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म ने लगभग 200 करोड़ रुपये कमाए हैं। उनका कहना था कि किसी की त्रासदी से पैसा कमा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, यह एक अपराध है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया जाए। इससे कमाए गए पैसे को कश्मीरी पंडितों पर खर्च किया जाना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=0gkRhVv6PwI

केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में पहली बार यह सुझाव दिया था। उन्होंने फिल्म को कर-मुक्त बनाने के कदम की आलोचना की थी और फिल्म निर्माता को सुझाव दिया था कि वह इसे यूट्यूब पर डाल दें ताकि सभी लोग इसे देख सकें।

उधर, भाजपा ने पलटवार करते हुए केजरीवाल पर जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से जान गंवाने वालों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल और आप के अन्य विधायकों के हंसते हुए दिखने वाली एक तस्वीर पोस्ट करते हुए भाजपा महासचिव बी एल संतोष ने ट्वीट किया था, इसे कभी नहीं भूलें। संतोष ने कहा कि केजरीवाल उन लोगों पर हंस रहे हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। उन्होंने लिखा- बेशर्म अराजकतावादी।



from Daily Talk https://ift.tt/KIaMNRz
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स