Posts

Showing posts from January, 2022

अर्जुन कपूर ने अपनी नई दोस्त का कराया परिचय, इन्हीं के साथ बिताते हैं वीकेंड

Image
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी नई दोस्त की तस्वीरें साझा कीं और बताया कि मैं वीकेंड इन्हीं के साथ बिताता हूं। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। अर्जुन कपूर अपने करियर से इतर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार एक्टर अपनी एक नई दोस्त के कारण चर्चा में आ गए हैं, जिसका परिचय अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से करवाया। अर्जुन कपूर ने पोस्ट में यह भी बताया कि वह वीकेंड अपनी उस खास दोस्त के साथ ही मनाना पसंद करते हैं। अर्जुन कपूर की नई दोस्त को लेकर शेयर की गई यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें उनका अंदाज और लुक देखने लायक था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, “मेरी नई दोस्त से मिलने के लिए दाईं तरफ स्वाइप करें। मैं सप्ताहांत पर अक्सर इससे मिलने की कोशिश करता हूं।” बता दें कि अर्जुन कपूर की यह नई और खास दोस्त कोई और नहीं बल्कि उनकी शानदार बाइक है। अपनी...

तेजस्वी की जीत से नाखुश गौहर खान ने बड़ी बात कह दी है

तेजस्वी प्रकाश की जीत से नाखुश अभिनेत्री गौहर खान ने ट्वीट किया है कि उनके लिए हमेशा से प्रतीक सहजपाल ही विनर हैं। रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 15 की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ने अपना नाम कर ली है। तेजस्वी को जहां शो का विनर अनाउंस किया गया तो वहीं प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर अप रहे। ऐसे में जहां तेजस्वी के फैंस के बीच जश्न का माहौल है तो वहीं प्रतीक के फैंस जरा निराश दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस विनर गौहर खान ने भी तेजस्वी प्रकाश की जीत पर तंज कसा है. गौहर खान इस सीजन के पहले दिन से ही प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट कर रही थी और फिनाले में भी प्रतीक को ही चीयर करती दिखाई दीं। ऐसे में गौहर खान तेजस्वी की जीत से जरा नाखुश हैं और अभी भी प्रतीक की परफॉर्मेंस की चीयर कर रही हैं। अभिनेत्री गौहर खान के लिए अभी भी प्रतीक ही विनर हैं। गौहर खान ने कहा है कि उनके लिए हमेशा से ही इस शो का एक ही विनर था और वो प्रतीक सहजपाल। तमाम सेलेब्स प्रतीक सहजपाल को ही सपोर्ट कर रहे थे। इसके साथ ही शमिता शेट्टी ने भी घर से एलिमिनेट होने के बाद कहा था कि वो चाहती हैं कि अब प्रतीक सहजपाल ही शो को ज...

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभि के रिश्तों के लेकर बड़ा स्पॉइलर

Image
टेलीविजन सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए एपिसोड में बिरला और गोयनका परिवार एक साथ मकर संक्रांति सेलिब्रेट करते दिखाई देंगे। वे आमने-सामने आते हैं और एक-दूसरे को पार्टी में देखकर चौंक जाते हैं। पार्टी के अन्य लोग उनके बारे में बातें करना शुरू कर देते हैं और यह देखना दिलचस्प होता है कि अब ये पार्टी में क्या नया ड्रामा करते हैं। मनीष स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करता है और उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देता है, लेकिन हर्षवर्धन उसे इसके लिए ताना मारता है और उसे पतंगबाजी प्रतियोगिता के लिए चुनौती देता है। मंजरी स्वर्ण से बात करने की कोशिश करती है लेकिन वह यह कहकर उसे ताना मारती है कि मंजरी को पता था कि क्या होगा, वह दोनों परिवारों को अपमानित होने से रोक सकती थी। अक्षरा को लगता है कि स्थिति खराब हो जाएगी और दूसरों को इसमें शामिल होने के लिए कहती है। वह अभिमन्यु को भी अपने परिवार में शामिल होने के लिए कहती है। इसके बाद अक्षरा ‘तेरी हुई मेरी जिंदगी’ गाने पर डांस करना शुरू कर देती है और अभिमन्यु भी उसके साथ डांस करने लगता है। View this post on Instagram ...

करियर को लेकर तापसी पन्नू का खुलासा, एक रोल के दम पर यूं बनाया करियर

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों करियर की ऊंचाईयों को एन्जॉय कर रही हैं। कई दिलचस्प परियोजनाओं के साथ, वह नेटफ्लिक्स फिल्म लूप लापेटा में दिखाई देंगी, जो जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। वह एक विचित्र किरदार निभाती है जो अपने बॉयफ्रेंड की जिंगदी को बचाने की कोशिश करती है। ‘लूप लपेटा’ बनाने की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए, तापसी ने मजाक में कहा कि यह कॉलेज का एक्सपेरिमेंटल सिनेमा जैसा था जो वह एक तरफ कर रही थी और इसने उसे काफी किक दी। वह कहती हैं, “ऐसा लगा जैसे हम कॉलेज के एक्सपेरिमेंटल सिनेमा पर काम कर रहे हैं। कास्ट और क्रू इतने ‘जोश’ और जुनून से भरे हुए थे, हम सभी कुछ ‘ज़बरदस्त’ बनाना चाहते थे। आकाश भाटिया फिल्म में ‘सावी’ में भूमिका निभाने वाली तापसी कहती हैं, “लोग कहते थे कि एक फिल्म व्यावसायिक होती है और कुछ ‘ऑफ-बीट’ होती हैं, फिल्म को इस तरह वर्गीकृत किया जाता था। लेकिन, मेरे लिए, केवल दो तरह की फिल्में हैं, एक जो मनोरंजक है, जिससे मेरा मतलब है कि यह आपको बांधे रखेगी। या वह फिल्म जो मनोरंजक नहीं है। एक फिल्म आपको बांधे रख सकती है क्योंकि यह बहुत ...

करीना-करिश्मा और मलाइका ने शानदार अंदाज में मनाया अमृता का बर्थडे, लेट नाइट पार्टी की तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी गर्ल गैंग करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मल्लिका भट्ट के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के जन्मदिन पर जमकर धमाल मचाया। लेट नाइट हुए सेलिब्रेशन की एक से एक शानदार तस्वीरें एक्ट्रेसेस ने फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। सभी ने इस पार्टी के अप्डेट्स इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के शेयर की हैं। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में दिखाया है कि जब अमृता अरोड़ा केक काट रही थीं तो कैसे पार्टी में जमकर मस्ती हुई। इसके साथ ही करिश्मा और अमृता की बहन मलाइका ने भी अलग-अलग इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें शुभकामनाएं दीं। मलाइका ने पोस्ट में लिखा, “हमारे गैंग को जोड़े रखने वाली… जन्मदिन मुबारक हो मेरी बहन।” मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर को मलाइका के बेटे अरहान खान के साथ करीना कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। बता दें कि अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ही अपने रिलेशन को लेकर छाए रहते हैं। View this post on Instagram A post shared by Karisma...

भोजपुरी स्टार रवि किशन के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, रवि किशन नोएडा में मौजूदा विधायक और बीजेपी उम्मीदवार पंकज सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी और चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ीं। रवि किशन के कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके आसपास भारी तादाद में लोग इकट्ठा हैं। जबकि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 10 से ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। नोएडा पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि यह चुनाव आयोग के निर्देशों और कोरोना नियमों के उल्लंघन का मामला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि पंकज सिंह नोएडा से वर्तमान में विधायक हैं और बीजेपी ने उन्हें दोबारा इस सीट से मैदान में उतारा है। पंकज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। आपको बता दें कि रवि किशन नोएडा की चोटपुर, सलारपुर जैसे कई कॉलोनियों में पहुंचे...

मौनी रॉय ने शादी के बाद पहली बार ससुराल में रखा कदम, देखें- VIDEO

मौनी रॉय ने पति सूरज के साथ शादी के बाद की रस्में निभाईं। गृहप्रवेश करते हुए मौनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी को गोवा में मलयाली और बंगाली रीति रिवाजों से शादी रचा ली है। शादी के बाद पहली बार न्यूली वेड कपल मुंबई लौटा। मुंबई में सूरज और मौनी का उनके घर पर शानदार स्वागत किया गया। मौनी रॉय के गृहप्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मौनी रॉय सुर्ख साड़ी, कलश और महावर की रस्म के साथ गृहप्रवेश करती दिखाई दे रही हैं। मौनी और सूरज का ये अंदाज हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। मौनी जहां लाल रंग की बनारसी साड़ी में दिख रही हैं तो वहीं सूरज ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। दोनों शादी की बाद की रस्मों को खुशी के साथ निभाते दिखाई दे रहे हैं। एक रस्म में दूल्हा और दुल्हन को दूधिया पानी के बर्तन में अंगूठी ढूंढनी होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मौनी ने अपने दोस्तों के साथ सूरज को हरा दिया। कपल ने बाद में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए रात बिता...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मुनमुन दत्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज, देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Image
अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में मुनमुन को पहचाना मुश्किल हो रहा है। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला है। ये शो 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। दर्शकों को भी ये भी शो बेहद पसंद आता है। इस शो के सभी केरेक्टर जबरदस्त है। वहीं शो में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस सीरियल के जरिए मुनमुन दत्ता को हर घर में पहचान मिली है। शो में मुनमुन दत्ता और जेठालाल की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। मुनमुन दत्ता को उनकी एक्टिंग साथ-साथ उनके लुक और स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। कभी वो अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं तो कभी वो पुरानी यादों को ताजा करती नजर आती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अब अपनी थ्रोबैक फोटोज फैन्स के साथ शेयर की है। इन फोटोज में मुनमुन दत्ता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही इन फो...

किसान चाहेंगे BJP और RLD का गठबंधन हो? सवाल पर राकेश टिकैत ने दिया ऐसा जवाब

Image
किसान नेता राकेश टिकैत ने अमित शाह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जब दिल्ली में किसान थे, तब सरकार कहां थी। उत्तर प्रदेश की सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। अब लोगों को मनाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह भी मैदान में आ गए हैं। वह खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों व जाटों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को तो साथ आने का मौका दिया ही, साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद किसानों की सभी मांगों को मान लिया जाएगा। इस सिलसिले में भाकियू नेता राकेश टिकैत से भी सवाल-जवाब किया गया था। इसके साथ ही रालोद और भाजपा के गठबंधन पर भी उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई। न्यूज एंकर ने किसान नेता राकेश टिकैत से पूछा, “क्या किसान चाहेंगे कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा का गठबंधन हो?” इस सवाल का जवाब देते हुए भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा, “हमें नहीं पता कि किसका गठबंधन किससे हो रहा है। हमें केवल अपने आंदोलन का पता है। कोई भी सरकार आए, अगर वह किसानों के खिलाफ कोई बिल या कानून बनाएगी तो हमें उसका विरोध करना है।” भाकियू नेता से अमित शाह के वि...

जानिए स्मृति मंधाना ने किससे कहा- बस मोहब्बत है आपसे, देखें Video

Image
Smriti Mandhana ICC Women Cricketer of The Year: आईसीसी ने हाल ही में स्मृति मंधाना को 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है। उन्होंने साल 2018 में भी यह पुरस्कार जीता था। वह दो बार यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें वह प्यार-मोहब्बत की बातें करती नजर आ रही हैं। उनके वीडियो पर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा है कि आपकी रिलेशनशिप को किसी की नजर न लगे। दरअसल, स्मृति मंधाना का यह वीडियो एक इंस्टाग्राम रील है, जिसे उन्होंने प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) के साथ मिलकर बनाया है। वीडियो में साहिल एंड अनन्या के ‘बस मोहब्बत है आपसे’ पर लिपसिंग कर रही हैं। वीडियो की शुरुआत में स्मृति मंधाना लिपसिंग करती हैं और बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘बस मोहब्बत है आपसे।’ इसके बाद पलक उन्हीं शब्दों पर लिपसिंग करती हैं। इसके बाद बैकग्राउंड से ‘क्यूं है, क्या है, कैसे है… ये नही जानते… बस ये जान लो… कि मोहब्बत ...

वोट की चोट से युवा जवाब देगा- प्रयागराज में छात्रों पर बरसीं लाठियां तो भड़के पूर्व IAS

Image
प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर ओगी सरकार निशाने पर आ गई है। उत्तर प्रदेश में छात्रों ने नौकरियां न मिलने के कारण सड़कों व रेलवे ट्रैक पर योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्हें वहां से हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाईं। छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई पुलिसकर्मी छात्रों को हॉस्टल से निकालकर पीटते नजर आए। इन वीडियो के लिए यूपी पुलिस लोगों के निशाने पर आ गई है। मामले को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी से लेकर पत्रकार व विपक्षी दल के नेताओं ने योगी सरकार की भी जमकर आलोचना की। पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रयागराज में छात्रों पर हुई कार्रवाई का वीडियो साझा कर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा दो करोड़ नौकरी देने की बात का जिक्र करते हुए लिखा, “शायद मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ऐसी ही दो करोड़ नौकरियों की बात कर रहे थे।” पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “कल भी प्रया...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जूही चावला को लेकर 5G केस में बहुत बड़ी बात कही है

Image
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि क्योंकि जूही चावला एक सेलिब्रिटी हैं, ऐसे में अगर वो समाज के लिए अच्छा काम करती हैं तो उनके जुर्माने को 20 लाख से घटाकर 2 लाख किया जा सकता है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और दो अन्य याचिकाकर्ताओं पर भारत में 5जी नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ उनके मुकदमे के संबंध में लगाए गए 20 लाख रुपये के जुर्माने को कम करके 2 लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया। अदालत ने मामले में दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सदस्य सचिव को नोटिस जारी किया। डीएसएलएसए ने पिछले साल 4 जून में उनपर लगाई गई राशि के भुगतान के लिए हाल ही में अदालत का रुख किया था। अदालत ने क्या कहा: न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा कि वे इसे पूरी तरह से माफ करने का प्रस्ताव नहीं कर सकते, लेकिन इस राशि को 20 लाख रुपए से घटाकर 2 लाख कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी थी। पीठ ने कहा, “क्योंकि जूही चावला एक सेलिब्रिटी है, ऐसे में हम चाहते हैं कि वह समाज के लिए कुछ अच्छा करें।” अदालत ने कहा कि एक कार्यक्रम आयोजित किय...

‘रंग दे बसंती’ के इस गाने के लिए लता मंगेशकर ने लगातार चार दिन तक की थी रिहर्सल

Image
लता मंगेशकर ने ‘लुका छुप्पी’ गाने के लिए लगातार चार दिनों तक रिहर्सल की थी। इतना ही नहीं, वह इसके लिए आठ घंटे तक भी खड़ी रही थीं। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने अपनी कहानी के साथ-साथ अपने गाने से लोगों का खूब दिल जीता था। फिल्म को रिलीज हुए 16 साल हो गए हैं, लेकिन इसके गाने ‘मस्ती की पाठशाला’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘लुका छुप्पी’ आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसे हुए हैं। फिल्म के सॉन्ग ‘लुका छुप्पी’ ने तो लोगों के दिलों में इस कदर जगह बनाई हुई है कि इसे सुनकर किसी का भी दिल भावुक हो जाए। इस गाने को एआर रहमान और लता मंगेशकर ने गाया था। खास बात तो यह है कि इसकी रिकॉर्डिंग में लता मंगेशकर ने पूरी जान झोंक दी थी। लता मंगेशखर ने ‘लुका छुप्पी’ के लिए न केवल लगातार कई दिनों तक रिहर्सल की थी, बल्कि रिकॉर्डिंग के दिन आठ घंटों तक खड़ी भी रही थीं। भारत की स्वर कोकीला से जुड़ी इस बात का खुलासा फिल्म के निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फिल्म के 10 साल पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया था। ओमप्रकाश मेहरा ने बताया था कि इस गाने के लिए उन्होंने लता मंगेशकर से ...

तिवारी जी ने कुछ इस तरह बोला ‘पुष्पा’ का डायलॉग, Video देख छूट जाएगी हंसी

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने दर्शकों के बीच तो धमाल मचाया ही था, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ‘पुष्पा’ के गाने से लेकर उसका हर एक डायलॉग लोगों के दिलों दिमाग में तो बसा ही है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। खासकर अल्लू अर्जुन का डायलॉग ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या…’ इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड बना हुआ है। हर कोई इस डायलॉग पर वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा है। हाल ही में टीवी के मशहूर के मशहूर कार्यक्रम ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मनमोहन तिवारी जी यानी रोहिताश गौड़ ने भी इस डायलॉग पर वीडियो साझा किया है। हालांकि उन्होंने कुछ इस अंदाज में वीडियो बनाया है कि उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। रोहिताश गौड़ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है। रोहिताश गौड़ वीडियो में नकली दाढ़ी लगाकर डायलॉग बोलते नजर आए। लेकिन डायलॉग के अंत में उन्होंने दाढ़ी हटाकर ऐसा चेहरा बना लिया, जिसे देख शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहिताश गौड़ ने लिखा, “आग नहीं मुर्झाया हुआ फू...

कपिल शर्मा ने अपनी करियर को कई खुलासे किए हैं

Image
Kapil Sharma Weight Loss: कपिल शर्मा ने हाल ही में अनुभव सिंह बस्सी के साथ चिट चैट किया। इस दौरान कपिल ने अपने करियर के उतार चढावों के बारे में बात की। कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने नेटफ्लिक्स स्पेशल ‘कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट’ को लेकर छाए हुए हैं। इसी शो को प्रमोशन के लिए हाल ही में कपिल शर्मा स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के साथ एक चिट चैट करते दिखाई दिए। इस दौरान अनुभव सिंह बस्सी ने कपिल शर्मा से उनरी कॉमेडी के बारे में हर छोटी बड़ी बात पता की। वीडियो में बस्सी ने कपिल से उनकी प्रेरणा के बारे में पूछा और उन्होंने पहली बार कॉमेडी करना कब शुरू किया? कपिल ने कहा कि उन्होंने पहली बार एक इंटर कॉलेज फेस्टिवल के दौरान परफॉर्म किया और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के बाद उन्हें लगा कि कॉमेडी में उनका भविष्य हो सकता है। स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कहा, “मेरे शिक्षक मुझे निकम्मा कहते थे। मैंने कहा कुछ तो है, ये करना है आगे चल के। मेरे शिक्षकों ने सोचा कि मैं बेकार था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे क्या चाहिए। मैं कॉमेडी करना चाहता था।” अपनी प्रेरणा के बारे में बोलते हुए कपिल ने क...

गांव के लोग BJP के लोगों की तलाश में हैं- बोले राकेश टिकैत, इंटरव्यू में बताई वजह

Image
राकेश टिकैत से सवाल किया गया कि अगर वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो गांव के लोग उनके पास क्यों आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। ऐसे में प्रदेश की सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। सत्ताधारी दल भी सत्ता में वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और किसानों का भी दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रही है। इस सिलसिले में भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी राकेश टिकैत व नरेश टिकैत जैसे नेताओं से मुलाकात की। हालांकि दूसरी ओर किसान संगठनों का कहना है कि वह चुनाव मैदान में न तो उतरेंगे और न ही किसी के लिए प्रचार करेंगे। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राकेश टिकैत ने आजतक को भी इंटरव्यू दिया, जहां किसान नेता से भाजपा सहित कई दलों के नेताओं द्वारा उनसे मिलने आने का कारण पूछा गया। दरअसल, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसपर रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया, “आप चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो लोग गाहे-बगाहे आपका आशीर्वाद लेने क्यों पहुंच जाते हैं?” इस सवाल का जवाब देते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “जहां जा रहे हैं वे आ जात...

40 की उम्र में युवराज सिंह पहली बार पापा बन गए हैं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और पत्नी हेज़ल कीच ने मंगलवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। स्टार कपल ने बेटे के पैदा होने की ये गुड न्यूज़ शेयर करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने का भी अनुरोध किया। युवराज और हेजल ने अभी तक अपने बच्चे की तस्वीर और नाम शेयर नहीं किया है जिसका सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। युवराज सिंह और हेजल कीच ने ये गुड न्यूज़ शेयर करते हुए लिखा, “हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी गोपनीयता का सम्मान करें क्योंकि हम दुनिया में छोटे का स्वागत करते हैं। प्यार, हेज़ल और युवराज” गुड न्यूज़ शेयर करते ही कमेंट बॉक्स में बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया. क्रिकेटर्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं। आयुष्मान खुराना ने जहां कमेंट सेक्शन में एक दिल का इमोजी बनाया, वहीं बिपाशा बसु ने लिखा, ‘बधाई हो’ View t...

युवराज पिता बने, पत्नी हेजल ने बेटे को दिया जन्म; पूर्व क्रिकेटर ने लोगों से की यह अपील

Yuvraj Singh Hazel Keech Relationship: युवराज सिंह ने 12 नवंबर 2015 को हेजल कीच से सगाई की थी। करीब एक साल बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) पिता बने हैं। मंगलवार यानी 25 जनवरी 2022 को उनकी पत्नी हेजल कीज ने बेटे को जन्म दिया। युवराज ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लोगों से एक अपील भी की। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मां बनने की जानकारी दी है। युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, हमारे सभी फैंस, परिवार और दोस्तों, हमें इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें आशीर्वाद में बेटा दिया है। हम इस तोहफे के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखा जाएगा क्योंकि हम नन्हीं सी जान का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। लव हेजल एंड युवराज। हेजल कीच (Hazel Keech) ने भी इस मैजेस को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। युवराज सिंह ने 12 नवंबर 2015 को हेजल कीच से सगाई की थी। करीब एक साल बाद 30 नवंबर 2016 को दो...

मौनी रॉय ने अपनी शादी की बात जो रिएक्शन दिया वो वायरल हो गया है

Image
Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय कथित तौर पर 27 जनवरी को गोवा में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री मौनी रॉय पिछले काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। तमाम अटकलों के बाद, अब मौनी रॉय ने आखिरकार अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। सोमवार को मुंबई में स्पॉट हुईं अभिनेत्री ने पैपराज़ी को बेहद शानदार रिएक्शन दिया। दरअसल, पैपराजी ने मौनी को जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए बधाई दी। इसपर मौनी ने पहले तो चुप रहने की कोशिश की, लेकिन बाद में धन्यवाद कहा। मौनी रॉय कथित तौर पर 27 जनवरी को गोवा में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी करने के लिए तैयार हैं। कहा जाता है कि दोनों 2019 से डेटिंग कर रहे हैं। मौनी के इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों और परिवार के सदस्यों को पहले ही शादी के निमंत्रण मिल चुके हैं। हालांकि रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शादी को प्राइवेट रखने के कारण हर किसी को इसपर चुप रहने के आदेश दिए गए हैं। मौनी रॉय ने अपनी शादी सर्दियों की दोपहर में प्लान की ह...

आप पागल तो नहीं हो गए ना? धर्मेंद्र की पोस्ट पर पूछने लगा यूजर, एक्टर ने यूं दिया करारा जवाब

Image
धर्मेंद्र से फैन ने पूछा कि आप पागल तो नहीं हो गए ना? इस बात पर एक्टर ने भी जबरदस्त जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। एक्टर ने फिल्म ‘दिल भी तुम्हारा हम भी तुम्हारे’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आए। इन दिनों धर्मेंद्र भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहते हैं, लेकिन वह अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अक्सर फैंस से जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र ने बीते 23 जनवरी को इंडिया गेट पर बनने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की प्रतिमा की प्रस्तावित तस्वीर साझा की थी। धर्मेंद्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए शेयर की गई इस पोस्ट पर लिखा था, “मैं नेता जी को सलाम करता हूं। जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा।” धर्मेंद्र ने अपनी ही पोस्ट के जवाब में आगे लिखा, “धर्म, आपकी आस्था, आपके खुद पर विश्वास ने आपकी जिंदगी बदल दी।” उनकी इस पोस्ट पर यूं तो कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किये। लेकिन एक फैन ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। गौरी नाम की यूजर ने धर्मेंद्...

फिल्म मेकर ने कार्तिक आर्यन पर गंभीर आरोप लगाया है

Image
कार्तिक आर्यन पर फिल्म प्रोड्यूसर मनीष शाह ने अनप्रोफेशनलिज्म का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कार्तिक को लेकर कई बातें कही हैं। फिल्म प्रोड्यूसर मनीष शाह ने बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन पर अनप्रोफेशनलिज्म का आरोप लगाया है। अपनी क्यूटनेस, मुस्कुराहट और मासूमियत से हर किसी के दिलों में जगह बनाने वाले चॉकलेटी बॉय की छवि से मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन विवादों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। मनीष शाह ने खुलासा किया कि अभिनेता ने अल्लू अर्जुन-स्टारर ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की हिंदी रीमेक ‘शहजादा’ से बाहर निकलने की धमकी दी है। इस साउथ इंडियन फिल्म के हिंदी डब वर्जन की थिएटरिकल रिलीज को अचानक कैंसिल कर दिया गया और मनीष ने अपने टीवी चैनल पर फिल्म की शुरुआत करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह अल्लू अर्जुन और अन्य निर्माताओं के साथ अपने रिश्ते के कारण टूट गए, न कि कार्तिक के कारण, जो कि ऐसे कोई बॉलीवुड अभिनेता हैं जिसे वह जानते तक नहीं हैं। उन्होंने indiatoday.in को बताया कि अगर कार्तिक आर्यन प्रोजेक्ट के बीच में इसके छोड़कर चले गए होते तो ‘शहजादा’ के निर्माताओं को 40 करोड़ रुपये का नुक...

सोनाक्षी सिन्हा से शख्स ने शादी को लेकर पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने बंद कर दी बोलती

Image
सोनाक्षी सिन्हा ने फैन को शादी के सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि उसने बिफरते हुए एक्ट्रेस को ‘रूड बता दिया।’ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद वह कई हिट फिल्मों में भी नजर आईं। एक्ट्रेस जल्द ही ‘डबल एक्सएल’ में नजर आने वाली हैं, लेकिन इसके साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन शुरू किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए थे। इस सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे उनकी शादी को लेकर भी सवाल किया। सोनाक्षी सिन्हा से फैन ने उनकी शादी को लेकर सवाल करते हुए लिखा, “मैम हर कोई शादी कर रहा है, आप कब शादी करेंगी?” फैन के इस सावल का करारा जवाब देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने उसकी बोलती ही बंद कर दी। एक्ट्रेस ने लिखा, “हर किसी को कोरोना वायरस भी हो रहा है तो क्या मुझे भी कोरोना वायरस हो जाना चाहिए?” सोनाक्षी सिन्हा का यह अंदाज उनके कुछ फैंस को बिल्क...

मलाइका अरोड़ा को तलाक से एक रात पहले परिवार ने ये बात कही थी

Image
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि अरबाज खान से तलाक लेना उनके लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ था। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हैं। अर्जुन कपूर के साथ अपना रिलेशन ऑफिशियल करने से पहले मलाइका अरोड़ा बी टाउन के खान खानदान की बहू थीं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक ने हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि अब मलाइका और अरबाज दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं और तलाक को लेकर भी खुलकर बात करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अपने तलाक पर बात की और उस वक्त की परिस्थितियों से भी परदा उठाया है। अरबाज और मलाइका ने साल 1998 में शादी रचाई थी और साल 2017 में अलग हो गए थे। मलाइका भले ही अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए मशहूर हैं लेकिन उनके लिए भी एक बसी-बसाई गृहस्थी से बाहर निकलना आसान नहीं रहा। ये खुद मलाइका ने अपने इंटरव्यू में बताया है। मलाइका अरोड़ा ने बताया अरबाज से अलग होने के बाद उन पर फैमिली का प्रेशर था। साथ ही वह इस बात से भी परेशान थीं कि डाइवोर्स के बाद वह इसे कैसे ...

PM मोदी पाकिस्तान को दुश्मन कहते हैं तो बिरयानी खाने क्यों गए? बरसे बॉलीवुड एक्टर

Image
कमाल राशिद खान ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा और लिखा कि वह वहां बिरयानी खाने क्यों गए थे? उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, प्रदेश में सियासी हलचलें भी तेज होती जा रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश की राजनीति में पाकिस्तान की भी एंट्री हो चुकी है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए बयान दिया, “जो जिन्ना से करे प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करे इंकार।” संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव जिन्ना का नाम लेकर उतरे थे और अब आगे बढ़ते हुए वह पाकिस्तान पहुंच गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के इस बयान पर अब बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया है। कमाल राशिद खान ने प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए भाजपा द्वारा अखिलेश यादव पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। कमाल राशिद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे का जिक्र करते हुए लिखा, “ये लो जी भाजपा ने यूपी चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री करा दी। भाजपा कह रही है कि अखिलेश यादव पाकिस्तान को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं।” कमाल राशिद खान ने अप...