मौनी रॉय ने शादी के बाद पहली बार ससुराल में रखा कदम, देखें- VIDEO

मौनी रॉय ने पति सूरज के साथ शादी के बाद की रस्में निभाईं। गृहप्रवेश करते हुए मौनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी को गोवा में मलयाली और बंगाली रीति रिवाजों से शादी रचा ली है। शादी के बाद पहली बार न्यूली वेड कपल मुंबई लौटा। मुंबई में सूरज और मौनी का उनके घर पर शानदार स्वागत किया गया। मौनी रॉय के गृहप्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मौनी रॉय सुर्ख साड़ी, कलश और महावर की रस्म के साथ गृहप्रवेश करती दिखाई दे रही हैं। मौनी और सूरज का ये अंदाज हर किसी को खूब पसंद आ रहा है।

मौनी जहां लाल रंग की बनारसी साड़ी में दिख रही हैं तो वहीं सूरज ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। दोनों शादी की बाद की रस्मों को खुशी के साथ निभाते दिखाई दे रहे हैं। एक रस्म में दूल्हा और दुल्हन को दूधिया पानी के बर्तन में अंगूठी ढूंढनी होती है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मौनी ने अपने दोस्तों के साथ सूरज को हरा दिया। कपल ने बाद में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए रात बिताई। मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर संगीत के साथ-साथ पार्टी के बाद की कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए, जिसमें उनके नागिन को-स्टार रह चुके अर्जुन बिजलानी भी खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक दूसरे को गले लगाकर बेहद प्यार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘भगवान आपको आशीर्वाद दे।’ एक दूसरे वीडियो में, वह एक कमरे में अर्जुन की पत्नी के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें कि मौनी और सूरज ने 27 जनवरी को शादी की थी। दोनों गोवा में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के समारोह बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुए थे। शादी की तमाम तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया गलियारा पटा हुआ है।

मौनी ने अपनी शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “आखिरकार मैंने उन्हें ढूंढ ही लिया।” एक्ट्रेस ने आगे कहा था, “हाथ में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद, हम शादीशुदा हैं! आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है…”। बता दें, मौनी की करीबी दोस्तों में शुमार मंदिरा बेदी और आशका गोराडिया ने भी दुल्हन की शानदार तस्वीरें साझा की थीं।



from Daily Talk https://ift.tt/HlRbApyUg
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स