तिवारी जी ने कुछ इस तरह बोला ‘पुष्पा’ का डायलॉग, Video देख छूट जाएगी हंसी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने दर्शकों के बीच तो धमाल मचाया ही था, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ‘पुष्पा’ के गाने से लेकर उसका हर एक डायलॉग लोगों के दिलों दिमाग में तो बसा ही है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। खासकर अल्लू अर्जुन का डायलॉग ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या…’ इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड बना हुआ है। हर कोई इस डायलॉग पर वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा है।
हाल ही में टीवी के मशहूर के मशहूर कार्यक्रम ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मनमोहन तिवारी जी यानी रोहिताश गौड़ ने भी इस डायलॉग पर वीडियो साझा किया है। हालांकि उन्होंने कुछ इस अंदाज में वीडियो बनाया है कि उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। रोहिताश गौड़ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है।
रोहिताश गौड़ वीडियो में नकली दाढ़ी लगाकर डायलॉग बोलते नजर आए। लेकिन डायलॉग के अंत में उन्होंने दाढ़ी हटाकर ऐसा चेहरा बना लिया, जिसे देख शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहिताश गौड़ ने लिखा, “आग नहीं मुर्झाया हुआ फूल है यह।” रोहिताश गौड़ के इस वीडियो को अब तक छह हजार से भी ज्यादाबार लाइक किया जा चुका है।
रोहिताश गौड़ के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। सैंडी नाम के यूजर ने ‘तिवारी जी’ की तारीफें करते हुए लिखा, “अब तक का जबरदस्त।” तो वहीं दिग्विजय शिंदे नाम के यूजर ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा, “लगता है, तिवारी जी के सामने अम्मा जी आ गईं।”
11वीं में फेल हो गए थे ‘तिवारी जी’: बता दें कि रोहिताश गौड़ आज लोगों के पसंदीदा एक्टर में से एक हैं। लेकिन उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए कई मशक्कतें करनी पड़ी थीं। रोहिताश शुरुआत से ही एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता ने उन्हें साइंस दिलवा दिया था। लेकिन वह आर्ट्स में आ जाएं, इसके लिए वह ग्यारहवीं कक्षा में जानबूझकर फेल तक हो गए थे।
The post ‘भाभी जी घर पर हैं’ के तिवारी जी ने कुछ इस अंदाज में बोला ‘पुष्पा’ का डायलॉग, Video देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी appeared first on Jansatta.
from Daily Talk https://ift.tt/3KKtwW3
via IFTTT
Comments
Post a Comment