आप पागल तो नहीं हो गए ना? धर्मेंद्र की पोस्ट पर पूछने लगा यूजर, एक्टर ने यूं दिया करारा जवाब

धर्मेंद्र से फैन ने पूछा कि आप पागल तो नहीं हो गए ना? इस बात पर एक्टर ने भी जबरदस्त जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। एक्टर ने फिल्म ‘दिल भी तुम्हारा हम भी तुम्हारे’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आए। इन दिनों धर्मेंद्र भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहते हैं, लेकिन वह अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अक्सर फैंस से जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र ने बीते 23 जनवरी को इंडिया गेट पर बनने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की प्रतिमा की प्रस्तावित तस्वीर साझा की थी।

धर्मेंद्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए शेयर की गई इस पोस्ट पर लिखा था, “मैं नेता जी को सलाम करता हूं। जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा।” धर्मेंद्र ने अपनी ही पोस्ट के जवाब में आगे लिखा, “धर्म, आपकी आस्था, आपके खुद पर विश्वास ने आपकी जिंदगी बदल दी।” उनकी इस पोस्ट पर यूं तो कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किये।

लेकिन एक फैन ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। गौरी नाम की यूजर ने धर्मेंद्र की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप पागल तो नहीं हो गए ना?” धर्मेंद्र की पोस्ट पर आए फैन के इस कमेंट पर अंशुमन नाम के यूजर ने लिखा, “फेक आईडी, धर्मेंद्र साहब की इज्जत कर।” दूसरी ओर धर्मेंद्र ने भी बड़ी सादगी के साथ यूजर को करारा जवाब दिया। एक्टर ने लिखा, “कोई बात नहीं अंशुमन, पागलपन से ही जिंदगी में इंकलाब आता है।”

बता दें कि इससे पहले भी धर्मेंद्र की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर कमेंट करते आए हैं, लेकिन एक्टर ने भी उन्हें बड़ी ही सादगी से जवाब दिया है। एक फैन ने बीते कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र को सलाह देते हुए लिखा था, “इतनी रात को जागना सेहत के लिए ठीक नहीं है सर।” वहीं एक्टर ने उसका जवाब देते हुए लिखा, “नींद के भी अपने ही नखरे होते हैं। अक्षय, कभी-कभी बर्दाश्त करने पड़ते हैं, अब सो जाऊंगा।”

धर्मेंद्र ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें हमेशा ही यह डर लगा रहता था कि कहीं वह उन्हें खो न दें। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था, “मेरी सबसे बड़ी चिंता यही है कि कहीं वे मुझे प्यार करना न बंद कर दें। इसीलिए मैं आज भी खुद को एक न्यूजकमर की तरह जमीन से जुड़ा हुआ रखता हूं। मैंने खुद से कहा है कि मुझे अपने आप से एक्सपेरीमेंट करने की जरूरत है।”



from Daily Talk https://ift.tt/3GZP3bb
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स