युवराज पिता बने, पत्नी हेजल ने बेटे को दिया जन्म; पूर्व क्रिकेटर ने लोगों से की यह अपील

Yuvraj Singh Hazel Keech Relationship: युवराज सिंह ने 12 नवंबर 2015 को हेजल कीच से सगाई की थी। करीब एक साल बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) पिता बने हैं। मंगलवार यानी 25 जनवरी 2022 को उनकी पत्नी हेजल कीज ने बेटे को जन्म दिया। युवराज ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लोगों से एक अपील भी की। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मां बनने की जानकारी दी है।

युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, हमारे सभी फैंस, परिवार और दोस्तों, हमें इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें आशीर्वाद में बेटा दिया है। हम इस तोहफे के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखा जाएगा क्योंकि हम नन्हीं सी जान का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। लव हेजल एंड युवराज। हेजल कीच (Hazel Keech) ने भी इस मैजेस को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

युवराज सिंह ने 12 नवंबर 2015 को हेजल कीच से सगाई की थी। करीब एक साल बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। हेजल कीच ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन से की थी। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सेकेंड लीड अभिनेत्री के रूप में काम किया। वह उस फिल्म में करीना कपूर की दोस्त की भूमिका में दिखाई दी थीं।

हेजल ने बॉडीगार्ड के अलावा मैक्सिम, धर्म संकट में और बांके की क्रेजी बारात जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह हिंदी के साथ तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया था।

इस खुशखबरी के बाद युवराज सिंह और हेजल कीच को उनके चाहने वाले और कई सेलेब्रिटीज बधाइयां दे रहे हैं। युवराज के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा, भाई को बहुत मुबारकबाद। मुझे पूरा यकीन है कि आप बेहतरीन पिता साबित होंगे। छोटे को ढेर सारा प्यार, भाभी को सम्मान।



from Daily Talk https://ift.tt/3IB5CdN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स