‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मुनमुन दत्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज, देख आप भी हो जाएंगे हैरान

अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में मुनमुन को पहचाना मुश्किल हो रहा है।

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला है। ये शो 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। दर्शकों को भी ये भी शो बेहद पसंद आता है। इस शो के सभी केरेक्टर जबरदस्त है। वहीं शो में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस सीरियल के जरिए मुनमुन दत्ता को हर घर में पहचान मिली है। शो में मुनमुन दत्ता और जेठालाल की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है।

मुनमुन दत्ता को उनकी एक्टिंग साथ-साथ उनके लुक और स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। कभी वो अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं तो कभी वो पुरानी यादों को ताजा करती नजर आती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अब अपनी थ्रोबैक फोटोज फैन्स के साथ शेयर की है। इन फोटोज में मुनमुन दत्ता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही इन फोटोज में उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने को मिल रहा है।

मुनमुन दत्ता ने अपनी ये फोटोज इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इन में मुनमुन दत्ता को देख आपन पहचान नहीं पाएंगे की वो वही बबीता जी है, जो आज इतनी ग्लैमरस दिखती हैं। मुनमुन दत्ता ने अपनी कई सारी फोटोज शेयर की है। ये फोटोज उनके ऑस्ट्रेलिया ट्रिप के दौरान की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि ये फोटो उनके पहले विदेश ट्रिप की है। इन फोटो में मुनमुन दत्ता बेहद पतली नजर आ रही हैं, जिसे देख फैन्स काफी हैरान है। साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

अपनी इन फोटोज के साथ मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा है ‘थ्रोबैक थ्रोबैक वापस आने के लिए.. मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा .. ऑस्ट्रेलिया के लिए… मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए.. अभी कॉलेज में थी..मेरे !! कितनी ख़ूबसूरत यादें… बड़ी-बड़ी आंखें!! मैं प्यार में डूबी हुई थी और हर चीज से हैरान थी.. विश्वास नहीं कर सकती थी कि मैं इस बड़े काम पर पहुंची और ये मुझे ऑस्ट्रेलियाई भूमि पर ले गया…उन कोडक कैमरों पर फोटोज क्लिक की गईं – पता नहीं उन्हें क्या कहा जाता था। बेशक एक मात्र छात्र के रूप में डिजिटल कैम का खर्च नहीं उठा सकती थी मैं’।

बता दें कि मुनमुन दत्ता को कई फिल्मों में भी देखा जा चूका है। लेकिन बड़े पर्दे उन्हें इतनी सफलता हासिल नहीं हुई जितनी छोटे पर्दे वो फेमस हुईं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में काम करने के बाद मुनमुन को हर घर में पहचाना जाने लगा और आज उन्हें सभी बबीता जी के नाम से जानते हैं।



from Daily Talk https://ift.tt/3nZ4f0r
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स