उर्फी जावेद दिखी पहली बार पुरे कपड़ो, लोगो पहचान ही नहीं पाए
उर्फी जावेदअपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के कारण अक्सर सुर्खियां में रहती है. हर बार अपने हॉट लुक और बिकिनी फोटो के कारण चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने इस बार पूरे कपड़े पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उर्फी जावेद को जिसने भी पूरे कपड़े पहने हुए देखा तो वह उर्फी के इस अवतार को देखकर दंग रह गया. उर्फी जावेद का सूट पहने हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उर्फी जावेद आमतौर पर अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. उर्फी जावेद को नए-नए लुक के साथ सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं. उर्फी जावेद कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं. अब उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके लुक को देखकर फैंस को जबरदस्त झटका लगा है. नए साल के साथ उर्फी जावेद ने अपना लुक बदल दिया है. हाल ही में उर्फी जावेद ने सामान्य पंजाबी सूट में नजर आने पर फैन्स को सरप्राइज दिया.

उर्फी जावेद ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ने रेड दुपट्टे के साथ फ्लोरल प्रिंट का सूट पहना हुआ है. वायरल हो रहे इस वीडियो में उर्फी जावेद के इस सिंपल अवतार को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. उर्फी ने वीडियो में अपने लंबे घुंघराले बालों को खुला रखा है और लाइट मेकअप किया है. इस वीडियो को देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि यह उर्फी जावेद है.
इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.
from Daily Talk https://ift.tt/3FTWLTu
via IFTTT
Comments
Post a Comment