सामंथा रुथ का तलाक के बाद झलका दर्द, बोली वो कहते है- मेरे कई लोगो से अफेयर रहे है और मेने कई बार ऍबोर्शन करवाए है
साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री सामंथा रुथ इन दिनों अपनी निजी के चलते चर्चा का विषय बनी हुई है। सामंथा और उनके पति नागा चैतन्य अक्किनेनी की शादी टूट गई है। पिछले दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर इस बात की पुष्टि की थी। सेपरेशन के अनाउंसमेंट के बाद सामंथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी तस्वीरें और नोट्स शेयर कर रही हैं। इस बीच उन्होंने पहली बार तलाक के अनाउंसमेंट के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर फैन्स को इस मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए शुक्रिया कहा है। साथ ही तलाक की ख़बरों के बीच अपनी कैरेक्टर शेमिंग पर भी बात की है। उन्होंने इन्स्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मेरे पर्सनल क्राइसिस में आपके इमोशनल इंवेस्टमेंट ने मुझे अभिभूत कर दिया है। आपकी गहरी सहानुभूति, चिंता के लिए धन्यवाद जिससे मुझे गलत अफवाहों और खबरों के विरुद्ध खड़े रहने का साहस दिया है।

वे कहते हैं कि मेरे कई अफेयर हैं, मैं बच्चे नहीं चाहती, मैं मौक़ापरस्त हूं और अब ये कहा जा रहा है कि मेरे कई ऍबोर्शन हुए हैं। तलाक अपने आपमें एक बेहद दर्दनाक प्रोसेस है। मुझे अकेले इससे उबरने का वक्त दीजिए। मुझपर पर्सनली ऐसा अटैक बेहद कठोर है। लेकिन मैं वादा करती हूं कि मैं किसी चीज या किसी को अपने आपको तोड़ने नहीं दूंगी।
आपको बता दें कि सामंथा और नागा चैतन्य ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में धूमधाम से शादी की थी। इस शादी में तकरीबन 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे लेकिन शादी के चार साल पूरे होने से पहले ही दोनों के रास्ते जुदा हो गए।सामंथा ने तलाक के बदले 200 करोड़ की एलिमनी भी ठुकरा दी थी।
इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।
from Daily Talk https://ift.tt/30hl1PB
via IFTTT
Comments
Post a Comment