धर्मेंद्र से मिलने तनुजा पहुंचीं उनके घर, एक्टर ने शेयर किया मुलाकात का वीडयो, फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स-Dharmendra share cute video of meeting his dear friend tanuja both remembering old days
एक्टर्स धर्मेंद्र और तनुजा लंबे समय से करीबी दोस्त रहे हैं। दोनों एक दूसरे से मिलते रहते हैं। हाल ही में तनुजा धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंचीं। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स धर्मेंद्र और तनुजा लंबे समय से करीबी दोस्त रहे हैं। दोनों एक दूसरे से मिलते रहते हैं। हाल ही में तनुजा धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंचीं। धर्मेंद्र ने अपनी दोस्त से मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को कैप्शन देते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, ”शोभना जी, नूतन और तनुजा के साथ एक पुराना पारिवारिक जुड़ाव है। हम अकसर एक दूसरे के घर पर मिलने जाते हैं। हाल ही में तनुजा के साथ एक स्नेहपूर्ण मुलाकात।” इस वीडियो की शुरुआत में धर्मेंद्र तनुजा को बताते हुए दिख रहे हैं कि कैसे दोनों ने शुरुआत से ही प्यारा रिश्ता साझा किया है। एक्टर कह रहे हैं कि तनु, शुरू से ही हमारा कितना प्यार रहा है। धर्मेंद्र फिल्म ग्रैंडमदर के समय से शोभना जी (तनुजा की मां), नूतन (तनुजा की बहन) के साथ अपने प्यार को याद करते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने ये भी बताया कि कैसे कुछ लोग उन दोनों के र...