Ye Rishta Kya Kehlata hai: खत्म होगी आरोही-अक्षरा की लड़ाई, अभि की जिंदगी में आएगा नया ट्विस्ट
Ye rishta kya kehlata hai वैसे तो अक्षरा और आरोही हमेशा ही एक दूसरे से झगड़ते हुए नजर आते हैं।लेकिन अब दोनों में दोस्ती होने वाली है।
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है। शो में आजकल कई नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस टीवी सीरियल में एक नई लड़की की एंट्री हो चुकी है, जो अब अक्षरा और अभि की कहानी को और भी दिलचस्प बना देगी। नई लड़की अनीषा की वजह से अक्षरा अभिमन्यु पर शक करने लगेगी।
पिछले एपिसोड में आरोही ने अक्षरा को बताया कि अभिमन्यु की लाइफ में एक सीक्रेट गर्ल है। वैसे तो अक्षरा और आरोही हमेशा ही एक दूसरे से झगड़ते हुए नजर आते हैं। लेकिन आने वाले एपिसोड में दोनों एक दूसरे की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगी।
दोनों आपस में बात करेंगीं, अक्षरा आरोही से कहेगी कि उसकी जिंदगी में बहुत कुछ हो गया है। उसे नई शुरुआत करनी है। आरोही अक्षरा से कहेगी कि पुरानी बातों को भूलकर उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। इस बात से अक्षरा खुश होती है और अभिमन्यु को ये सब बताती है।
जब वो अभिमन्यु को ये बात बताएगी, वहां नील भी मौजूद होगा। उन दोनों को शक होता है कि आरोही अब कुछ नया प्यान बना रही है। लेकिन फिर अभिमन्यु नील को कहता है कि अक्षू आरोही को बचपन से जानती है। हो सकता है आरोही सच में सुधर गई हो।
वहीं दूसरी तरफ अनीषा और अभिमन्यु को लेकर भी काफी कन्फ्यूजन होने वाला है। अगले एपिसोड में अभिमन्यु,अनीशा से मिलने जाएगा। जैसे ही अनीषा उसे देखेगी वो उसको गले लगा लेगी। वो अभि से कहेगी कि तुम्हारे अलावा मेरे पास कोई नहीं है। इतनी देर में अक्षरा भी वहां पहुंच जाएगी।
आगे अभिमन्यु भी बिरला अस्पताल को छोड़ने का फैसला लेगा। वो अपने बड़े पापा का आशीर्वाद लेकर कहेगा कि वो हॉस्पिटल को छोड़ना चाहता है। आगे देखना होगा कि क्या अभिमन्यू और अनीषा को गले लगा देख अक्षरा को उनपर शक होगा? क्या अभिमन्यु बिरला अस्पताल को हमेशा के लिए छोड़ देगा?
from Daily Talk https://ift.tt/jEHT9ys
via IFTTT
Comments
Post a Comment