Watch: Nirahua और Amrapali Dubey का नया धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग Girada Parda रिलीज
Nirahua-Amrapali Dubey New Song Girada Parda Video Released: भोजपुरी सेंसेशन जोड़ी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक बार फिर से पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म ‘आई मिलन की रात’ (Aai Milan Ki Raat) जल्द ही रिलीज होने जा रहा है. इस बीच इस फिल्म का गाना ‘गिरादअ परदा’ (Girada Parda) रिलीज किया गया है, जो कि अभी भी इंटरनेट पर गर्दा उड़ाए हुए है.
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का जोड़ी को साथ देखने के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं. यही वजह है कि उनकी हर फिल्म और गाने रिलीज होने के साथ ही हिट हो जाते हैं. इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘आई मिलन की रात’ (Aai Milan Ki Raat) से निरहुआ और आम्रपाली का नया भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) ‘गिरादअ परदा’ (Girada Parda) रिलीज किया गया है. भोजपुरी सॉन्ग ‘गिरादअ परदा’ रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
भोजपुरी सॉन्ग ‘गिरादअ परदा’ में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच शानदार रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने में दोनों ही स्टार्स का देसी लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव पर फिल्माए गए इस गाने ‘गिरादअ परदा’ को खुद निरहुआ और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है. वहीं गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, जबकि इस भोजपुरी सॉन्ग को म्यूजिक ओम झा ने दिया है.
बता दें कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘आई मिलन की रात’ में दर्शकों को रोमांस के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार निरहुआ इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या दोनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: – Watch: आखिर ये किससे बनारस घूमाने के लिए कह रही हैं Amrapali Dubey ?
फीमेल फैन्स की दीवानगी पर जब Allu Arjun ने दिया था रिएक्शन, ‘मेरे पत्नी बहुत स्ट्रिक्ट है’
from Daily Talk https://ift.tt/d8FPXaN
via IFTTT
Comments
Post a Comment