धोनी का दिखा सुपरहीरो अवतार, रिलीज किया ग्राफिक नोवेल ‘अथर्व’ का टीजर; देखें Video
MS Dhoni Superhero Look, Atharva The Origin Teaser Released: महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेटर के बाद सुपरहीरो के अवतार में देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी ग्राफिक नोवेल अथर्व का टीजर वीडियो फेसबुक पर रिलीज किया है।
महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा से फील्ड पर शानदार कप्तानी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए जाना जाता है। लेकिन अब भारत के पूर्व कप्तान ने एक नया अवतार अपनाया है। उनका यह अवतार है सुपरहीरो का जिसमें वह काफी अलग नजर आ रहे हैं। कैप्टेन कूल ने बुधवार को अपने ग्राफिक नोवेल अथर्व का टीजर फेसबुक पर रिलीज किया है।
इस टीजर वीडियो में एमएस धोनी एक फाइटर (Rebellion) के लुक में नजर आ रहे हैं। इस ग्राफिक नोवेल को धोनी की ही एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। इस नोवेल को लेखक रमेश थमिलमनी द्वारा लिखा गया है। इसमें धोनी एक अघोरी की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इसका निर्माण Virzu Studios और MIDAS Deals प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है।
एमएस धोनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह एक एनिमेटेड योद्धा के रूप में दिख रहे हैं। उनकी यह ग्राफिक नोवेल एक पौराणिक वैज्ञानिक कथा पर आधारित है। इसका पूरा नाम है ‘अथर्व दा ओरिजिन’ (Atharva The Origin)। धोनी के इस नए अवतार को खासा पसंद किया जा रहा है। फैंस अपने फेवरिट आइकन के इस लुक को देखकर उन्हें जमकर बधाइयां भी दे रहे हैं।
धोनी ने फेसबुक पर इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,’अपने नए अवतार अथर्व की घोषणा करते हुए मैं काफी खुश हूं।’ इससे पहले उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इस ग्राफिक नोवेल के निर्माण को लेकर कहा था कि,’उपन्यास एक पौराणिक कथा पर आधारित है जो विज्ञान से भी जुड़ी है। इसमें रहस्यमयी अघोरी की यात्रा की पड़ताल की गई है जिसे किसी जगह कैद किया गया जो उच्च तकनीक से लैस है।’
साक्षी ने यह भी कहा था कि,’हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इस ब्रह्मांड के सभी पहलुओं को देखें और हर चरित्र व कहानी को सटीक तरीके के साथ स्क्रीन पर लाएं। वेब-सीरीज हमारे उद्देश्य को एक फीचर फिल्म में ढालने से बेहतर है।’
गौरतलब है कि धोनी और साक्षी ने ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ कंपनी बनाई थी जिसने 2019 में डिज्नी+ हॉटस्टार के लिए अपना डेब्यू प्रोजेक्ट ‘द रॉर ऑफ द लायन’ का भी निर्माण किया था। धोनी को इस साल आईपीएल 2022 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।
from Daily Talk https://ift.tt/yL5M9Iw0R
via IFTTT
Comments
Post a Comment