जेठालाल की पार्टी शार्टी पर बापूजी ने मारा छापा! क्या महिला मंडल चल रही है कोई चाल?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Episode: भिड़े (Bhide), सोढ़ी (Sodhi), अय्यर (Iyer), मेहता साहब (Mehta sahib), डॉ. हाथी (Dr. Hathi) सब के सब इस वक्त पोपटलाल (Popatlal) के घर पर इकट्ठा हो चुके हैं. सभी बहुत ही खुश हैं क्योंकि उन्हें मिल चुकी है पार्टी शार्टी की परमीशन. यानी अब वो सब मिलकर करने जा रहे हैं खूब एन्जॉय लेकिन क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की गोकुलधाम सोसायटी में कोई भी जश्न बिना हंगामे के हो सकता है. शायद नहीं… इसलिए भले ही जेठालाल (Jethalal) और बाकी पुरुष मंडली कितना ही खुश है लेकिन लगता है कि तूफान से पहले की ही शांति है.

बापू जी ने मारा छापा
वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Latest Episode) की बात करें तो जेठालाल (Jethalal) को बापू जी ने पकड़ लिया है. जेठालाल दोस्त की बीमारी का बहाना बनाकर घर से निकल तो आए लेकिन पोपटलाल के घर जाते हुए बापू जी ने उन्हें पकड़ लिया है. हालांकि बहाना बनाकर उन्होंने खुद को तो बचा लिया लेकिन पूरी पुरुष मंडली को खतरे में डाल दिया है. बापूजी के हाथों में है वो सामान जो नहीं होना चाहिए था और उस सामान को लेकर वो पहुंच गए हैं पोपटलाल के घर. लेकिन जेठालाल ने सभी को पहले ही आगाह कर दिया लिहाजा पोल खुलने से बच गई. सभी बापू जी के आने से पहले ही छिप गए. 

क्या महिला मंडल चल रही है कोई चाल
ऐसा कभी नहीं हुआ कि गोकुलधाम के दोस्त मिलकर पार्टी शार्टी कर रहे हों और महिला मंडल इजाजत दे दे. लेकिन इस बार ये हुआ है. ऐसे में क्या वाकई महिला मंडल को कोई ऑब्जेशन नहीं है या फिर वो चल ही हैं कोई चाल सभी को अच्छा सबक सिखाने के लिए क्योंकि पार्टी शार्टी से ठीक पहले बज गई है अय्यर को फोन की घंटी और फोन है बबीता जी का. जिन्होंने किसी वीडियो की बात की है. वो वीडियो कौन सी है और क्या है उस वीडियो में ये बड़ा सवाल है और ये भी कि क्या गोकुलधाम सोसायटी में फिर से होने वाला है कोई हंगामा?

  

ये भी पढ़ेंः Watch: ‘Hunarbaaz के मेगा ऑडिशन में Rohit Shetty की धमाकेदाऱ एंट्री, कंटेस्टेंट के अनोखे एक्ट देख जब उड़ गए Parineeti Chopra के होश



from Daily Talk https://ift.tt/NUemjW0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स