गलत परिचय देने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- मेरा नाम गूगल कर लें, जानिये क्या है पूरा मामला
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बारे में गलत परिचय देने को लेकर कॉमेडियन राेजी ओ’डोनेल को जमकर सुनाया है। अभिनेत्री ने उन्हें कहा कि नाम जानने के लिए गूगल करलो।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में कॉमेडियन राेजी ओ’डोनेल ने प्रियंका से दीपक चोपड़ा की बेटी कहके बुलाया था, जिसे लेकर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर प्रियंका से माफी मांगी थी। वहीं इस वीडियो में रोजी ने प्रियंका को ‘निक जोनस’ की पत्नी’, ‘कोई चोपड़ा’ कहके बुलाया था। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने ‘चोपड़ा पत्नी’ जैसे शब्दों का भी प्रयोग किया था। इसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रोजी की जमकर क्लास ली है।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है ‘सभी को नमस्कार। कुछ विचार मैंने कभी भी खुद को इतनी गंभीरता से नहीं लिया कि हर कोई ये जाने कि मैं कौन हूं, या मैंने अब तक क्या काम किया है। लेकिन अगर आप आपसी झगड़े को लेकर सार्वजनिक माफी मांगना चाहती हैं तो मुझे लगता है आपको पहले समय निकालकर मेरा नाम गूगल कर लेना चाहिए या फिर सीधे मुझ तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए’।
वो आगे लिखा ‘हम सभी अपने-अपने काम की वजह से जाने जाते हैं और यहां हमें किसी भी तरह से ‘कोई’ या ‘पत्नी’ के रूप में पहचान नहीं मिली हैं। अगर हम अपने मतभेदों का प्रामाणिक तरीके से सम्मान करना सीख सकते हैं, तो जिस दुनिया में हम अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, वो अद्भुत होगी’।
अभिनेत्री ने ये भी लिखा है कि ‘इसके अलावा पीएस – जैसा कि मैंने पहले कहा है, सभी चोपड़ा महान दीपक से संबंधित नहीं हैं, जैसे सभी स्मिथ महान विल स्मिथ से संबंधित नहीं हैं’।
बता दें, इससे पहले ओ’डॉनेल ने इस घटना को याद करते हुए लिखा था ‘मुझे बेहद शर्मिंदगी महसूस हुई। क्या आपको नहीं लगता कि निक जोनस की शादी दीपक चोपड़ा की बेटी से हुई थी? क्या मैं अकेली हूं, जिसने ऐसा सोचा था? उन्होंने आगे कहा था ‘निक जोनास से मैं माफी मांगती हूं और चोपड़ा की पत्नी से भी मैं माफी मांगती हूं’।
वहीं उन लोगों के कमेंट को देखते हुए, जो ये सोच रहे थे कि क्या प्रियंका, ओ’डॉनेल उनके प्रति असभ्य रही थीं। इस बारे में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था ‘तो मैं कमेंट्स को पढ़ रही हूं और लोगों ने सोचा कि वो मेरे साथ असभ्य थी, वो असभ्य नहीं थी ये बस सिर्फ अजीब था। उसका नाम प्रियंका चोपड़ा है। वो एक बहुत फेमस अभिनेत्री हैं, वो निक जोनास से अधिक फेमस है। मैं सिर्फ उनसे और उन सभी से माफी मांगना चाहती हूं, जिन्होंने सोचा कि ये मेरे लिए सही नहीं है’।
from Daily Talk https://ift.tt/rvs5tBz
via IFTTT
Comments
Post a Comment