राखी सावंत, राहुल महाजन के बाद अब मीका सिंह करने जा रहे हैं स्वयंव


बॉलीवुड के धमाकेदार सिंगर मीका सिंह 44 साल की उम्र में अपने लिए दुल्हन ढूंढने चले हैं। बॉलीवुड के धमाकेदार सिंगर मीका सिंह 44 साल की उम्र में अपने लिए दुल्हन ढूंढने चले हैं। राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन राजपूत के बाद अब मीका भी अपनी शादी के लिए स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर अपने लिए दुल्हन चुनने का फैसला लिया है। उनका स्वयंवर जल्द ही टीवी पर देखने को मिलेगा। ये खबर सुनकर मीका के फैंस काफी उत्साहित हैं।

मीका के फैंस के मन में ख्याल है कि क्या वो शो पर शादी करेंगे? तो हम आपको बता दें कि मीका केवल स्वयंवर में अपने लिए लड़की चुनेंगे और सगाई करेंगे। इसके बाद वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए कुछ समय बाद शादी करेंगे।

राखी सावंत की तरह ही मीका सिंह का नाम भी चर्चा में रहता है। कई सालों पहले अपने बर्थडे पर मीका सिंह ने राखी सावंत को किस कर दिया था। दोनों ही उस घटना को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। ये बात इतनी बढ़ गई थी कि राखी ने उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज करवा दी थी। इतना ही नहीं मीत ब्रदर्स ने दोनों को लेकर ‘ए भाई तूने पप्पी क्यों ली’ गाना तक बना दिया था।

दर्शकों के मन में आया एक सवाल: जबसे मीका के स्वयंवर की खबर सामने आई है, सभी के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जैसे की सभी जानते हैं, राखी सावंत से लेकर रतन राजपूत तक ने इस शो में अपने लिए जीवनसाथी चुना था। लेकिन किसी का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। हालांकि राहुल महाजन ने शो में डिंपी गांगुली से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया।

इनके अलावा बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट शहनाज गिल का भी स्वयंवर हुआ था। जिसका नाम था ‘मुझसे शादी करोगे’। शहनाज के दिल और दिमाग पर सिद्धार्थ शुक्ला ही थे, जिसके कारण उनको वहां आए लड़को में कोई दिलचस्पी नहीं थी। शो की टीआरपी गिरने लगी जिसके कारण शो बंद करना पड़ा।

इन्हीं की तरह मल्लिका शेरावत ने भी अपना स्वयंवर रचाया था। जिसका नाम था ‘द बैचलर इंडिया मेरे खयालों की मलिका’। मल्लिका ने भी अपने लिए विजय सिंह नाम के एक युवक को अपना साथी चुना था। लेकिन शो के बाद दोनों को ज्यादा समय तक साथ नहीं देखा गया।



from Daily Talk https://ift.tt/l6qyMgC
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स