दबंग दिल्ली पहली बार बनी प्रो कबड्डी चैंपियन, जानिए कब-कब कौन सी टीम ने जीता खिताब
PKL 8 Final, Dabang Delhi Beats Patna Pirates becomes Champion: दबंग दिल्ली ने पीकेएल-8 के फाइनल मुकाबले में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 37-36 से हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। नवीन कुमार इस सीजन में दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे और उन्होंने 200 का आंकड़ा पार किया।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 (PKL 8) के खिताब पर दबंग दिल्ली ने कब्जा कर लिया है। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में हरफनमौला विजय (14 अंक) और रेडर नवीन कुमार (13 अंक) के शानदार खेल के दम पर दिल्ली ने तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 37-36 से हराया। दबंग दिल्ली पहली बार चैंपियन बनी है और पटना ने तीसरे, चौथे और पांचवे सीजन में खिताब की हैट्रिक लगाई थी।
पटना के लिए सचिन ने 10 और गुमान सिंह ने नौ अंक जुटाए लेकिन टीम को आखिरी मिनटों में रणनीतिक चूक का खामियाजा भुगतना पड़ा। पटना की टीम ने मैच के 34वें मिनट तब अपने सभी सब्सीट्यूशन खत्म कर दिए जिससे उसके तीनों शीर्ष रेडर सचिन, गुमान और प्रशांत कुमार को आखिरी के छह मिनट में बेंच पर बैठना पड़ा।
नवीन कुमार ने पूरे किए 200 पॉइंट
मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों में कांटे का मुकाबला था। शुरुआती तीन मिनट के बाद दोनों टीमें तीन-तीन अंक के साथ बराबरी पर थी लेकिन पटना ने दिल्ली की डिफेंस की कमजोरी का फायदा उठाते हुए टीम को ऑल आउट कर 12-9 की बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर के समय पटना की टीम 17-15 से आगे थी।
इस बीच नवीन कुमार ने आठवें सत्र में अपने 200 रेड प्वाइंट पूरे किए। हाफ टाइम के बाद भी मैच में उतार चढ़ाव बना रहा। आखिरी मिनटों में शीर्ष रेडरों की गैरमौजूदगी में भी पटना ने अंक जुटाना जारी रखा लेकिन नवीन कुमार ने आखिरी अंक जुटाकर पटना को चौथी बार चैम्पियन बनने का सपना तोड़ दिया।
कब-कब कौन बना PKL चैंपियन?
- सीजन 1- जयपुर पिंक पैंथर्स
- सीजन 2- यू मुम्बा
- सीजन 3, 4 और 5- पटना पाइरेट्स
- सीजन 6- बेंगलुरु बुल्स
- सीजन 7- बंगाल वॉरियर्स
- सीजन 8- दबंग दिल्ली
पीकेएल सीजन 8 में बेंगलुरु बुल्स के कप्तान पवन सहरावत 244 सफल रेड और 304 रेड पॉइंट्स के साथ सफल रेडर रहे। उन्होंने कुल 320 पॉइंट्स इस सीजन में हासिल किए। उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा 18 बार सुपर 10 का आंकड़ा छुआ। वहीं पटना पाइरेट्स के मोहम्मद चियानेह सर्वाधिक 86 टैकल (89 पॉइंट्स) के साथ सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर रहे।
PKL: पवन सहरावत का एबी डिविलियर्स से है खास कनेक्शन, Mr 360 की तरह हुक और कट लगाने की इच्छा रखते थे बेंगलुरु बुल्स के कप्तान
from Daily Talk https://ift.tt/l3RJ45M
via IFTTT
Comments
Post a Comment