नाना चेतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने शेयर करदी अपनीं जिदंगी के स्पेशल पर्सन की फोटो, देखें
साउथ की क्वीन सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं. पुष्पा (Pushpa) में अपने आइटम सॉन्ग ‘ओ अंटावा’ में जलवे दिखाने के बाद से सामंथा ने इंटरनेट पर धामल मचा दिया है. इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं. जब से सामंथा ने पति नागाचेतन्य से अलग होने का ऐलान किया है उसके बाद से तो एक्ट्रेस की हर एक्टिविटी पर नज़र आ रही हैं. सामंथा के हर सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस मानो पैनी नज़र गढ़ाए बैठे हैं और एक्ट्रेस को पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब हो रहे हैं.
नागा से अलग होने के बाद सामंथा इन दिनों खूब ट्रेवलिंग कर रही हैं और अपने फैंस के साथ लगातार फोटो शेयर कर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास शख्स के साथ फोटो शेयर ही और उसने अपनी जिंदगी का स्पेशल पर्सन बताया है और वो खास शख्स है साउथ की जानीमानी एक्ट्रेस नयनतारा. सामंथा ने नयनतारा के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों सहेलियां खुश होती दिख रही हैं. फोटो में नयनतारा ने सामंथा को गले लगा रखा है और दोनों खुशी से वॉक कर रही हैं.एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी खास दोस्ती के लिए #नयनतारा. वह सोशल मीडिया पर नहीं है उन्होंने आपको प्यार भेजा है.
वैसे आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी पर्सनल लाइफ में भले ही कई उतार चढ़ाव का सामना कर रही हों, लेकिन अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर वह काफी एक्टिव हैं. हाल ही में फिल्म पुष्पा के आइटम सॉन्ग पर धमाल करने के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म के लिए चर्चाएं बटोर रही हैं जिसका नाम है शकुंतलम (Shakuntalam First Look). सामंथा ने अपना फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है.
गुस्से पर काबू नहीं रख पाते टॉम क्रूज़, एक्स मैनेजर के मुंह पर मार दी थी एल्बम…करते हैं ऐसी हरकतें!
from Daily Talk https://ift.tt/FZyl7bA
via IFTTT
Comments
Post a Comment