करिश्मा और वरुण की ग्रैंड शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं

Karishma Tanna Wedding Album: करिश्मा तन्ना ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे ले लिए हैं। इस फेयरिटेल वेडिंग की तमाम इनसाइड तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं।

Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने मुंबई में शनिवार को सात फेरे लिए। शादी की तमाम खूबसूरत इनसाइड फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि खूब वायरल हो रहे हैं।

शादी की इन सभी तस्वीरों और वीडियो में दूल्हा और दुल्हन बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ शादी का थीम फेयरिटेल रखा गया था और इस फेयरिटेल वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर किसी के दिलों पर कब्जा कर रही हैं।

इस दौरान पेस्‍टल पिंक कलर के लहंगे में जहां दुल्हनिया करिश्‍मा परियों जैसी खूबसूरत लग रही थीं, वहीं दूल्‍हे राजा ऑफ व्‍हाइट कलर की शेरवानी और पिंक कलर की पगड़ी में राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। शादी की हर रस्म में दोनों एक दूसरे से नजरें नहीं हटा पा रहे थे।

शादी की काफी सारी तस्वीरे करिश्मा ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। इसके साथ ही तमाम इनसाइड वीडियो भी फैन पेज पर सामने आ रहे हैं। शादी में करिश्मा तन्ना ने अपने दूल्हे राजा वरुण बंगेरा को घुटनों पर बैठकर गुलाब का फूल भी दिया करिश्मा का ये दिलकश अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे ऐसे में करिश्मा ने भी अपनी शादी के सभी अप्डेट्स तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर किए हैं।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के रिलेशन की बात करें तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे हालांकि दोनों ने अपने रिश्ता सीक्रेट ही रखा था। लेकिन करिश्मा तन्ना ने 1 जनवरी को वरुण बंगेरा के साथ अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

उन्होंने फैन्स को इस बारे में इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए बताया था। करिश्मा ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था ‘धन्यवाद 2021. 2022 के लिए उत्साहित। आप सभी को नया साल मुबारक’।

शादी की रस्में हल्दी से शुरू हुईं इसके बाद मेहंदी और शादी खूब लाइमलाइ में रही है. शादी की हर रस्म में वरुण और करिश्मा ने जमकर फोटोशूट्स भी कराए है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वरुण बंगेरा एक बिजनसमैन हैं और मुंबई के रहने वाले हैं। वह फिलहाल VB क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। वरुण बंगेरा का बर्थडे 28 अगस्त को होता है। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी इस साल उनके बर्थडे पर फोटो शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।



from Daily Talk https://ift.tt/ZwVnYQS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स