फैन ने अपने हाथ पर बनवाया आयुष्मान खुराना के सॉन्ग ‘मेरे लिए तुम काफ़ी हो’ का टैटू

अभिनेता आयुष्मान खुराना के एक फैन ने अपने हाथ पर उनके फिल्म के सॉन्ग के बोल का टैटू बनवाया है, जिसका फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। वो हमेशा फिल्मों को चुनने में असाधारण रहे हैं। अभिनेता की फिल्में और उनका अंदाज फैन्स को खूब पसंद आता है। आयुष्मान पूरी ईमानदारी और लगन से अपना काम करते हैं, उनकी एक्टिंग भी रियल होती है। यही वजह है कि दर्शकों को उनके द्वारा निभाए गए सभी किरदार पसंद आते हैं। इसी के साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। वहीं अब एक फैन ने अपने हाथ पर उनके सॉन्ग का टैटू बनवाया है।

हाल ही में आयुषमान के एक फैन ने अपने हाथ पर उनके सॉन्ग ‘मेरे लिए तुम काफ़ी हो’ के बोल का टैटू बनवाया है। फैन ने इस टैटू की फोटो ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। बता दें, ये सॉन्ग फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का है। वहीं फैन ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘मेरे लिए तुम काफ़ी हो आयुष्मान खुराना, आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं’। ये फोटो देख अभिनेता आयुष्मान ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अभिनेता कहते हैं कि अगर उन्होंने देश में अच्छी फिल्में और उनके माध्यम से अच्छा संदेश लोगों को दिया है तो वो विनम्र महसूस करते हैं। आयुष्मान को स्क्रीन पर समलैंगिक पुरुष, एक गंजे नायक, एक शुक्राणु दाता जैसे कई शानदार किरदारों में देखा गया है। वहीं हाल ही में उन्हें फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में ट्रांसजेंडर के रूप में देखा गया था। इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था।

एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि वो अपने कंटेंट-पोल सिनेमा के माध्यम से पिछले पांच सालों में देश में महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर फिल्म बनाने वाले एकमात्र स्टार कैसे रहे हैं। जिसका जवाब देते हुए आयुष्मान ने कहा था ‘मैंने हमेशा ऐसा महसूस किया है कि ऐसी फिल्में जो न केवल लोगों का पूरा मनोरंजन करें, बल्कि वो एक सामाजिक संदेश भी दे। साथ ही सबसे अनोखे और मजेदार तरीके से सभी के लिए एक संदेश छोड़ें। मुझे ऐसी फिल्में करना पसंद है। ऐसी फिल्में सबसे अधिक चर्चा में और पसंद भी की जाती हैं’।

उन्होंने आगे कहा ‘तो, शायद मैंने खुद को उन टॉपिक्स के लिए तैयार किया है, जो एक नएपन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करें’। वो ये भी कहते हैं ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री द्वारा बनाई जा सकने वाली सर्वश्रेष्ठ कहानियों की खोज में, अगर मुझे अपने देश के लिए एक एजेंडा सेट करने के लिए प्रोजेक्ट, निर्देशक और फिल्म निर्माता मिलते हैं, तो मैं बहुत विनम्र हूं। मैं एक भाग्यशाली अभिनेता रहा हूं, जिस पर फिल्म निर्माता भरोसा करते हैं।

बता दें, आयुष्मान खुराना की दो फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं। वो जल्द ही अनुभव सिन्हा की ‘अनेक’ और अनुभूति कश्यप की ‘डॉक्टर जी’ में नजर आने वाले हैं।



from Daily Talk https://ift.tt/PodR2LA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स