गुलशन ग्रोवर को सस्ती घड़ी के लिए चिढ़ाते थे सलमान खान! बैडमैन ने पलटकर दे दिया था ऐसा जवाब

Salman Khan Gulshan Grover Kissa Kahaani: सलमान खान (Salman Khan) और गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. सलमान खान और गुलशन ग्रोवर (Salman Khan and Gulshan Grover) के कई ऐसे किस्से हैं जिनसे फैंस अभी तक वाकिफ नहीं हैं. ऐसा ही एक किस्सा है जिसे खुद गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने बताया है. गुलशन ग्रोवर ने अपने और सलमान खान से जुड़ा किस्सा द कपिल शर्मा शो पर बताया था, जिसे सुनने के बाद हर कोई एक बार के लिए हैरान रह गया था. 

‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) पर गुलशन ग्रोवर अपनी नई वेब सीरीज योर ऑनर के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक बार सस्ती घड़ी खरीद ली थी, और ये दौर की बात है जब वह राइजिंग स्टार थे. गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने बताया कि उन्होंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया था, लेकिन एक बार उन्होंने सस्ती घड़ी के बारे में सलमान खान को बता दिया था. इसके बाद जब भी सलमान खान (Salman Khan) उनसे मिलते तो वह उन्हें बार-बार टाइम पूछकर छेड़ते थे. गुलशन ने बताया कि सलमान की आदत है, जब भी वो ऐसे करता है तो बोलकर उसपर हंस देता है. 

गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने बताया कि जब ये कई बार हो गया तो उन्होंने भी मजाक में एक बार डायलॉग चिपका दिया कि इतना ही टाइम पूछने का शौक है तो अपनी घड़ी खरीदो. गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover Movies) से किस्सा सुनने के बाद पहले तो पूरी ऑडियंस हैरान रह जाती है और फिर जमकर ठहाके लगाने लगती है. कॉमेडी शो (Kapil Sharma Comedy Show) का यह मजेदार एपिसोड कई किस्सों से भरा था. गुलशन ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो में बताया था कि उन्हें एक बार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की वजह से मोरक्को का वीजा नहीं मिला था. शाहरुख की इतनी पॉपुलैरिटी है कि एक फिल्म में उन्होंने एक्टर को पीट दिया था, इसलिए मोरक्को की वीजा ऑफिसर ने उन्हें वीजा नहीं दिया. 

Arjun Kapoor Malaika Arora Marriage: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर Arbaaz Khan ने दिया रिएक्शन, एक्टर बोले- ‘मैं कल…’ 

Kapil Sharma Daughter: कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा संग कैमरा के सामने की मस्ती, लाडली की क्यूट फोटोज शेयर कर लिखी ये बात



from Daily Talk https://ift.tt/gpBGOWT
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स