अभिनेत्री मधुबाला की 96 वर्षीय बहन को बहू ने घर से निकाला, न्यूजीलैंड से इस हाल में पहुंचीं मुंबई

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बहन कानिज बलसारा को 96 साल की उम्र में उनकी बहू ने घर से निकाल दिया है। उन्हें इस तरह बहू द्वारा घर से बाहर कर दिए जाने की घटना ने कई लोगों का दिल झकझोर दिया है। दरअसल कानिज बलसारा की बहू समीना ने ऑकलैंड में घर से बाहर कर दिया था। साथ ही उन्हें एक रुपये दिए बिना ही मुंबई के लिए फ्लाइट में बिठा दिया। वहीं मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने वाली कानिज की बेटी परवेज को समीना नहीं बल्कि उनके एक चचेरे भाई ने इस घटना के बारे में बताया था।

हाल ही में कानिज की बेटी परवेज ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होने इस घटना के बारे में बताया है। परवेज ने इंटरव्यू में कहा कि ‘उनकी मां कानिज और उनके पिता 17-18 साल पहले न्यूजीलैंड अपने बेटे के पास गई थीं। उन्होंने आगे बताया ‘वो अपने बेटे फारूक से बहुत प्यार करती थीं और वो उनके बिना नहीं रह सकती थीं। मेरे भाई भी उनसे बहुत प्यार करते थे, इसलिए वो दोनों को अपने साथ न्यूजीलैंड ले गए। वो बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे। वो न्यूजीलैंड में सुधार विभाग में काम किया करते थे लेकिन मेरी भाभी समीना को माता-पिता का उनके साथ रहना पसंद नहीं था’।

Also Read
जब मधुबाला के प्यार में गिर पड़े थे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री, जानें फिर क्या हुआ इस मोहब्बत का अंजाम

परवेज आगे कहा कि ये सब न्यूजीलैंड में शुरू हुआ था और समीना ने अपने तरीके से उन्हें बदलने से मना कर दिया। समीना ने कभी भी घर पर मेरे माता-पिता के लिए खाना भी नहीं बनाया था। मेरे भाई फारूक उनके लिए बहार से खाना लाते थे। समीना की बेटी, जिसकी ऑस्ट्रेलिया में शादी हुई है उन्होंने भी मेरी मां के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया था। जब उन्हें समीना ने घर से निकाला था, तब उनके दो बच्चे भी वहां मौजूद थे’।

परवेज ने आगे बताया ‘मैं नियमित रूप से न्यूजीलैंड जाती रहती थी। मां भी यहां दो बार आई हैं। लेकिन पिछले 5 सालों से वो यहां नहीं आ पाई हैं, क्योंकि मेरे भाई ने कहा कि उनकी मां की अब उम्र नहीं है कि वो सफर कर सकें।

The post अभिनेत्री मधुबाला की 96 वर्षीय बहन को बहू ने घर से निकाला, न्यूजीलैंड से इस हाल में पहुंचीं मुंबई appeared first on Jansatta.



from Daily Talk https://ift.tt/D9XfF5R
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स