दिल का दौरा पड़ने से 51 साल के अभिनेता अमिताभ दयाल का निधन

51 वर्षीय अभिनेता-फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अभिनेता की पत्नी और फिल्म निर्माता मृणालिनी पाटिल ने इंडियन एक्सप्रेस से इस खबर की पुष्टि की है। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पाटिल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “आज सुबह 4.30 बजे उनका निधन हो गया, 17 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थे। फिर उनका कोविड -19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया था हालांकि बाद में फिर से टेस्ट हुए तो रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। “

उन्होंने आगे बताया, “हम मुंबई में उनका अंतिम संस्कार करेंगे। अमिताभ का परिवार छत्तीसगढ़ से है इसलिए हम अंतिम संस्कार से पहले उनके रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रहे हैं।”

इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट में दयाल ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया था और कभी हार न मानने का संदेश लिखा था। उन्होंने लिखा था, “कभी हार मत मानो..भगवान आपको सर्वश्रेष्ठ देने के लिए इंतजार कर रहे हैं। लड़ते रहो।.”

दयाल ने ओम पुरी के साथ ‘कागार: लाइफ ऑन द एज’ (2003), भोजपुरी फिल्म ‘रंगदारी’ (2012) और राज बब्बर की ‘धुन’ (2013), अमिताभ बच्चन की ‘विरुध’ (2005) जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पी. आकाश की ‘दिल्लगी… ये दिल्लगी’ (2005) में भी काम किया, इस फिल्म ने धर्मेंद्र, रति अग्निहोत्री और कपिल देव थे। दयाल अपने पीछे परिवार में अपनी बेटी और पत्नी मृणालिनी को छोड़ गए हैं।

The post Amitabh Dayal Death: अमिताभ दयाल का 51 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन appeared first on Jansatta.



from Daily Talk https://ift.tt/YKTkh0v5V
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स