फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी 21 फरवरी को, पिता जावेद अख़्तर ने किया कंफर्म

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे. वहीं अब जावेद अख्तर ने पुष्टि करते हुए बताय है कि दोनों 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं।

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर काफी दिनों से गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कई दिनों से खबरें आ रही थी कि दोनों 21 फरवरी 2022 को शादी करने वाले हैं। वहीं अब खबर की पुष्टि करते हुए अभिनेता के पिता और गीतकार जावेद अख्तर ने उनकी की डेट को कंफर्म कर दिया है। ये कपल 12 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज करने वाला है, जिसके लिए उन्होंने जनवरी की शुरुआत मे ही आवेदन कर दिया था। जावेद ने ये भी कंफर्म भी किया कि शादी का जश्न उनके खंडाला फार्महाउस पर किया जाएगा।

जावेद अख्तर में हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने फरहान और शिबानी की शादी की पुष्टि की है। जिसके अनुसार 21 फरवरी को दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। बाद में उनके खंडाला फार्महाउस पर सिंपल तरीके से परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शादी का जश्न मनाया जाएगा। वहीं उनके एक सूत्र ने बताया कि ‘फरहान और शिबानी हमेशा से ही एक सादगी भरी शादी करना चाहते थे। साथ ही दोनों काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर उत्साहित हैं। ये भी बताया गया कि ये एक छोटा सा फंक्शन होगा, जिसमें उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे’।

गौरतलब है फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पब्लिक प्लेस पर एक-दूसरे के बारे में ज्यादा बात करते नहीं दिखाई देते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों कभी भी प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते हैं। पिछले साल फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी के बर्थडे पर साथ की एक फोटो शेयर की थी और उसके साथ कैप्शन में लिखा था ‘मेरे पूरे दिल से .. जन्मदिन मुबारक हो शू। मुझे तुमसे प्यार है’।

बता दें कि, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही उनके फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फरहान अख्तर के काम की बात करें तो वो फिल्म ‘जी ले जरा’ से निर्देशन की दुनिया में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।



from Daily Talk https://ift.tt/UgQ5N7d
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स