सारा अली खान संग हुआ हादसा, मेकअप रूम में चेहरे के सामने फूटा बल्ब; देखें Video

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान अपने अंदाज और अपनी फिल्मों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में वह अपने साथ हुए हादसे के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, मेकअप रूम में सारा अली खान के चेहरे के बिल्कुल सामने बल्ब फूट गया। इस हादसे से सारा अली खान के चेहरे पर हल्के-फुल्के स्कार भी आए हैं। एक्ट्रेस संग हुए इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे खुद सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।

सारा अली खान ने मेकअप रूम से जुड़े इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “सुबह की शुरुआत कुछ इस तरह हुई।” उनका यह वीडियो बीते रविवार का है, जिसमें वह अपनी मेकअप आर्टिस्ट से बात करती नजर आ रही हैं। उनकी मेकअप आर्टिस्ट कहती हैं कि वह वॉशरूम जा रही हैं, जिसपर एक्ट्रेस उनसे कहती हैं, “ठीक है, आप जीतू सर से नारियल पानी के लिए कह देना।”

जैसे ही सारा अली खान की मेकअप आर्टिस्ट वहां से हटती है, उनके चेहरे के सामने लगे शीशे का बल्ब अचानक से फूट जाता है। वीडियो में नजर आया कि हादसे से एक्ट्रेस बिल्कुल डर गईं। बता दें कि सारा अली खान इन दिनों विक्की कौशल संग आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर में मौजूद हैं।

शूटिंग से मिले ब्रेक के दौरान सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भी पहुंची थीं। सारा अली खान की इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि यह कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘लुका छुप्पी’ की सीक्वल है, हालांकि इसपर अभी तक कलाकारों या फिल्म निर्माता की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सारा अली खान और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म को लेकर इसके निर्माता उतेकर का कहनाथा, “रोमांटिक कॉमेडी के लिए हमारे पास विक्की और सारा हैं। यह मध्य प्रदेश के ग्वालियर या उज्जैन आधारित फिल्म है। यह एक छोटे से शहर की स्टोरी है, जैसा कि मेरी पिछली फिल्मों में दिखाया गया है। यह एक नई जोड़ी है और मुझे यकीन है कि वे लोग धमाल मचा देंगे।”

The post सारा अली खान संग हुआ हादसा, मेकअप रूम में चेहरे के सामने फूटा बल्ब; देखें Video appeared first on Jansatta.



from Daily Talk https://ift.tt/341W2Sa
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स