रेमो डिसूजा के साले का मिला शव, पत्नी ने मांगी माफी…

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले का घर पर शव मिला है। रेमो डिसूजा की पत्नी ने भाई के निधन के बाद बेहद भावुक नोट भी शेयर किया है।

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा के भाई ने सुसाइड कर लिया है। रेमो डिजूसा के साले जैसन वाटकिंस का गुरुवार को उनके मुंबई में अंधेरी के यमुना नगर स्थित उनके आवास पर शव मिला है। मुंबई पुलिस ने इस मामले को रजिस्टर कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान: मुंबई पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा, “कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा के 48 वर्षीय बहनोई, जेसन वॉटकिंस की मुंबई में उनके अपार्टमेंट में आत्महत्या से मृत्यु हो गई। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।”

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे फोन आया कि अंधेरी में यमुना नगर के फ्लैट नंबर 302 के अंदर एक व्यक्ति की आत्महत्या से मौत हो गई है। ओशिवारा पुलिस ने उसकी पहचान रेमो के बहनोई जेसन वॉटकिंस के रूप में की है। वह 48 वर्ष के थे।

अस्पताल ने किया मृत घोषित: पुलिस उन्हे को कूपर अस्पताल ले गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसके 74 वर्षीय पिता डेसमंड, बहन लिजेल और उसके पति रेमो से बयान ले रही है। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

लिजेल का पोस्ट: लिजेल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो तस्वीरें और शेयर की हैं। लिजेल के पोस्ट को देखने के बाद साफ है कि भाई की मौत से वो बुरी तरह टूट गई हैं और सदमें में हैं. उन्होंने भाई जेसन वाटकिंस के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘क्यों।’ तीसरी तस्वीर में जैसन ऑटो में अपनी मम्मी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। लिजेल डिसूजा ने लिखा, ‘सॉरी मां मैंने आपको फेल कर दिया।’

चार साल पहले मां का निधन: जानकारी के लिए आपको बता दें कि चार साल पहले ही लिजेल की मां का निधन हो गया था और अब उनके भाई ने सुसाइड कर लिया है। ऐसे में ये वक्त रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल दोनों के लिए ही बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।



from Daily Talk https://ift.tt/3tN1Da0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स