लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाह तो स्मृति ईरानी ने किया खंडन, बोलीं- झूठ न फैलाएं

प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, जिसका खंडन करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा है अफवाहें न फैलाए।

प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर कई दिनों से अपने बिगड़े स्वास्थ्य की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। लता मांगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया गया है। वहीं उनकी स्वास्थ्य लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी भड़क गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि लता मंगेशकर की स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न उड़ाए।

स्मृति ईरानी अपने ट्व‍िटर हैंडल पर लता मंगेशकर के परिवार का संदेश साझा करते हुए ट्वीट किया है और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। स्मृति ईरानी ने अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज करा रहे डॉ का एक संदेश शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है ‘लता दीदी के परिवार का अनुरोध है कि अफवाह न फैलाएं। वो इलाज के लिए अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं और ईश्वर की इच्छा है कि वो जल्द ही घर लौट आए। आइए हम अटकलों से बचें और लता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करना जारी रखें’।

एएनआई के अनुसार शुक्रवार रात को ‎‎लता मंगेशकर के‎‎ प्रवक्ता ने एक बयान किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि झूठी खबरों को हवा न देने दें। उनके प्रवक्ता द्वारा ने अपील की है कि कृपया किसी भी झूठी खबरें न फैलाए। लता दीदी डॉ. प्रतीत समदानी और उनकी टीम की न‍िगरानी में हैं।

गौरतलब है लता मंगेशकर 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। लता जी को कोरोना संक्रमण के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं उनकी सेहत को लेकर मीडिया में कई झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि लता मंगेशकर का स्वास्थ्य ठीक है, और उनकी हालत में सुधार है। बता दें, लता मंगेशकर आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की टीम उनपर निगरानी रखी हुई है।

लता मंगेशकर के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं करीना कपूर भी इस संक्रमण का शिकार हुई थीं। इसी के साथ जॉन अब्राहम, नोरा फतेही, रिया कपूर, एकता कपूर, प्रेम चोपड़ा और कई सितारे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।



from Daily Talk https://ift.tt/3fQMM6c
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स