जब धर्मेंद्र ने सेट पर जड़ा सुभाष घई को तमाचा, हेमा मालिनी से जुड़ी है वजह

Subhash Ghai Birthday: ‘क्रोधी’ के सेट पर सुभाष घई की एक बात से धर्मेंद्र इस कदर नाराज हो गए थे कि उन्होंने वहीं एक्टर को थप्पड़ मार दिया था।

HappyBirthday Subhash Ghai: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई का आज 77वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर उन्हें बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर भी खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। सुभाष घई ने फिल्म ‘काली चरण’ से हिंदी सिनेमा में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ऐसी कई फिल्में बनाईं, जिन्होंने बॉलीवुड सितारों के करियर को ऊपर उठाने में खूब मदद की थी। लेकिन फिल्मों से इतर सुभाष घई खुद से जुड़े किस्सों के कारण भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। फिल्म ‘क्रोधी’ की शूटिंग के दौरान तो एक्टर धर्मेंद्र ने ही सुभाष घई को थप्पड़ जड़ दिया था।

साल 1981 में डायरेक्टर सुभाष घई फिल्म ‘क्रोधी’ डायरेक्ट कर रहे थे। इस फिल्म में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी, शशि कपूर और एक्ट्रेस जीनत अमान लीड रोल में थीं। फिल्म में एक सीन ऐसा था, जहां सुभाष घई, हेमा मालिनी को बिकिनी में देखना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस से उस सीन के लिए बिकिनी पहनने के लिए कहा।

हेमा मालिनी को सुभाष घई का यह सुझाव पसंद नहीं आया और उन्होंने वो कपड़े पहनने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि जब उन्हें पता चला कि यह एक स्विमिंग पूल सीन है तो वह भी बिकिनी पहनने के लिए किसी तरह से राजी हो गईं। वहीं जब इस बात की जानकारी एक्टर धर्मेंद्र को मिली तो वह बुरी तरह आग बबुला हो गए।

धर्मेंद्र अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए और उन्होंने सेट पर ही सुभाष घई को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। फिल्म निर्माता रंजीत द्वारा रोकने पर धर्मेंद्र का गुस्सा किसी तरह से शांत हुआ। लेकिन इसके बाद भी सुभाष घई से उनकी नाराजगी खत्म नहीं हुई और उन्होंने जाते-जाते निर्देशक को चेतावनी तक दी। धर्मेंद्र के इस अंदाज ने सुभाष घई को इतना ज्यादा डरा दिया था कि उन्होंने वह सीन ही फिल्म से डिलीट करवा दिया।

सलमान खान ने भी मारा था डायेक्टर को थप्पड़: धर्मेंद्र के अलावा सलमान खान भी सुभाष घई को थप्पड़ जड़ चुके हैं। इस बात का खुलासा खुद ‘भाईजान’ ने एक इंटरव्यू में किया था। सलमान ने इस बारे में कहा था, “कई बार आप अपना आपा खो देते हैं। उस आदमी ने मुझे चम्मच से मारा, मेरे चेहरे के पास प्लेट तोड़ दी, मेरे जूते पर पेशाब किया और मुझे गर्दन से पकड़ा। इस बात से मैं खुद पर काबू नहीं कर पाया और फिर देखिये क्या हुआ।”



from Daily Talk https://ift.tt/3fSHQgY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स