शहनाज गिल ने ‘मौला मेरे मौला’ सॉन्ग पर शेयर किया नया डांस वीडियो, देख फैन्स के यूं आए रिएक्शन

अभिनेत्री शहनाज गिल हाल ही में सोशल मीडिया पर नया डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

अभिनेत्री शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। इसी के साथ शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर शहनाज फैन्स के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में वायरल सनसनी यशराज मुखाटे के साथ भी उनका एक म्यूजिक वीडियो सामने आया था, जिसका नाम ‘बोरिंग डे’ था। वहीं अब उन्होंने अपना लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

शहनाज गिल ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस नए वीडियो में शहनाज गिल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो ‘मौला मेरे मौला’ सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। शहनाज गिल ने जैसे ही वीडियो शेयर किया फैन्स ने कमेंट की बौछार करना शुरू करदी। उनके इस लुक की फैन्स खूब तारीफ कर रहे हैं।

उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘इतनी खूबसूरत दिवा’, वहीं दूसरे फैन ने शहनाज को क्वीन के रूप में टैग किया है। उनके कुछ फैन ने कमेंट में उन्हें ‘सुंदर’ और ‘खूबसूरत’ कहा है।

हाल ही में यशराज मुखाटे के नए वीडियो ‘बोरिंग डे’ में उन्हें गाते हुए देखकर फैन्स बहुत खुश हुए थे। ये वीडियो में शहनाज के ‘बिग बॉस-13’ के दौरान का एक क्लिप था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था।

बता दें, शहनाज गिल को ‘बिग बॉस-13’ से बेहद प्रसिद्धि मिली थी। ​​इस शो में उन्हें दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ देखा गया था। इस शो के बाद दोनों को सिडनाज के नाम से जाना जाने लगा था। गौरतलब है साल 2021 में सिद्धार्थ की मौत के बाद, शहनाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। इसी के साथ उन्होंने अपने काम से ब्रेक भी ले रखा था।

हालांकि शहनाज गिल अपनी फिल्म ‘हौंसला रख’ के प्रचार में दिलजीत दोसांझ के साथ शामिल हुईं, जो इस समय अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। बाद में, उन्होंने सिंगल सॉन्ग के जरिए सिद्धार्थ शुक्ल को श्रद्धांजलि भी दी थी। तब से वो कई शोज और विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।



from Daily Talk https://ift.tt/3nT1PR5
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स