हेमा मालिनी ने शाहरुख को दिया था मौका, सफलता मिलने के बाद उनसे कुछ यूं आने लगे पेश

शाहरुख खान के बर्ताव को लेकर हेमा मालिनी ने खुलासा किया था कि सफलता हाथ लगने के बाद वह उनके साथ कैसे पेश आते थे।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान ने फिल्म ‘दीवाना’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद वह ‘दिल आशना है’, ‘डर’, ‘बादशाह’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए। उनकी पहली फिल्म ‘दिल आशना है’ थी, जिसमें उन्हें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने काम करने का मौका दिया था। हेमा मालिनी, शाहरुख को ‘फौजी’ सीरियल में देखकर काफी इंप्रेस हो गई थीं, ऐसे में उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान को कास्ट करने का फैसला किया था। अपने एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया था कि फिल्म की रिलीज के कुछ सालों बाद किंग खान उनसे कैसा व्यवहार करते थे।

दरअसल, रेडिफ को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी से पूछा गया था कि क्या सफलता मिलने के बाद, या ‘दिल आशना है’ की रिलीज के कुछ सालों बाद शाहरुख खान के बर्ताव में कुछ बदलाव आया था? इस बात का जवाब देते हुए हेमा मालिनी ने कहा था, “शाहरुख बिल्कुल पहले की तरह ही बहुत ही अच्छे और साधारण लड़के की तरह पेश आते हैं।”

हेमा मालिनी ने शाहरुख खान के व्यवहार के बारे में बात करते हुए आगे कहा, “वह अभी भी मेरे पास आते हैं और मेरा अभिवादन करते हैं। वह वाकई में बहुत प्यारे हैं।” बता दें कि ‘फौजी’ में शाहरुख खान, हेमा मालिनी को काफी पसंद आए थे। लेकिन शाहरुख से मिलने के बाद हेमा मालिनी उन्हें कास्ट करने के लिए कनफ्यूज हो गई थीं।

सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया था कि शाहरुख खान को यकीन नहीं हो रहा था कि ड्रीम गर्ल ने उन्हें फोन किया है। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा था, “मैंने ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ में शाहरुख को देखा था। मुझे उनका फोन नंबर मिला और मैंने उनसे बात करनी चाही। शुरुआत में तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं उन्हें फोन कर रही हूं।”

हेमा मालिनी ने इस बारे में आगे कहा था, “उन्होंने मेरा फोन नंबर लिया और दोबारा मेरे पास कॉल की। ऐसे में मैंने उनसे बात की। दो दिनों के बाद वह मुझसे मिलने आए। मैंने शाहरुख को अपने घर पर बुलाया था और धर्मजी से भी उन्हें मिलवाया था।” बता दें कि ऑडीशन के वक्त हेमा मालिनी, शाहरुख खान के बाल और उनके बोलने के अंदाज से परेशान हो गई थीं। बाद में एक्ट्रेस ने खुद ही किंग खान के बाल सेट पर बनाए थे।



from Daily Talk https://ift.tt/3FLHByF
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स