अमिश देवगन ने डिबेट में अखिलेश यादव को लेकर ऐसा कुछ कहा कि वीडियो वायरल हो रहा है

अमिश देवगन ने डिबेट में सपा प्रवक्ता तो अपने हां-ना के गेम में ऐसा फंसाया कि ये पैनलिस्ट शो के बीच में काफी गुस्से में दिखे।

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल है, सियासी पारा काफी गर्माया हुआ है। ऐसे में एक तल्ख बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में टेलीविजन एंकर अमिश देवगन डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता को हां-ना के खेल में फंसाते दिखे।

दरअसल, अमिश देवगन ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता से कहा कि वो सिर्फ उनके सवालों के हां-ना में जबाव दें। इसपर पहले तो प्रवक्ता ने उल्टा अमिश से ही पूछ लिया कि क्या वो उनके सवालों के हां-नां में जवाब देगें। इस पर अमिश देवगन ने उन्हें कहा है कि पत्रकार वो और सवाल उन्हें ही पूछने हैं। इसके बाद सपा के प्रवक्ता लाइव सेशन के दौरान अजीब हरकते करते और मंत्र पढ़ते दिखे।

सपा प्रवक्ता को ऐसा करते देख अमिश देवगन ने उन्हें रोका और कहा कि ये मंत्र पढ़ने का समय नहीं है। मामला पैनलिस्ट को सायलेंट करने तक का आ गया। यहां देखिए पूरा वीडियो:

दरअसल, अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान एक अखबार को इंटरव्यू दिया। उनका ये इंटरव्यू खूब विवादों में आ गया है। इस इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा था कि वह पाकिस्तान को भारत का असली दुश्मन नहीं मानते। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट की राजनीति के लिए पाकिस्तान को हमारा दुश्मन बताती है।

इसी बयान को लेकर अमिश देवगन के डिबेट शो का पारा गर्माया हुआ था। ऐसे में अमिश देवगन ने सपा प्रवक्ता से सावल किया कि क्या अखिलेश यादव बड़े नेता हैं? इस पर पैनलिस्ट ने कहा कि हां वो बहुत बड़े नेता हैं। आगे अमिश देवगन ने सवाल किया कि अखिलेश जो बात कहते हैं वो जिम्मेदारी से कहते हैं? इसपर फिर से पैनलिस्ट ने कहा, हां।

अमिश ने अपना तीसरा और आखिरी सवाल किया कि अखिलेश जी जो बात कहते हैं उसे सबको गंभीरता से लेना चाहिए? इस सावल पर भी पैनलिस्ट ने हां में जवाब दिया। इसके बाद अमिश देवगन बोले वहीं हम कर रहे हैं। अखिलेश जी ने एक अखबार को इंटरव्यू दिया अब हम सब उनकी बात को गंभीरता से ले रहे हैं।

शो का ये क्लिप इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस डिबेट को लेकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स जहां अखिलेश यादव के बयान की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार बनने का दावा पेश कर रहे हैं।



from Daily Talk https://ift.tt/3qVsqPt
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स