सचिन थे क्रिकेट के बादशाह, लेकिन बेटी सारा तेंदुलकर कर रही है मॉडलिंग
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को आज कौन नहीं जानता सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट के हुनर के बल पर ही इतनी प्रसिद्धि प्राप्त की थी कि उनकी हर तरफ जय जयकार होती थी. परंतु उनकी बेटी अपने चेहरे की सुंदरता के बल पर प्रसिद्धि प्राप्त कर रही है और काफी कम समय में काफी ज्यादा फेमस हो चुकी है. जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं सारा तेंदुलकर की. सारा तेंदुलकर वैसे तो एक्टिंग की दुनिया से दूर है लेकिन अब वह मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख चुकी है.
मॉडलिंग करती दिखी सारा तेंदुलकर जी हां दोस्तों सारा तेंदुलकर ने अब मॉडलिंग की दुनिया में पहला कदम रख दिया है और इस पल की वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है.

बता दें कि हाल ही में सारा तेंदुलकर के द्वारा एक क्लॉथिंग ब्रांड के साथ करार किया गया है जिसके सिलसिले में उन्होंने एक शूट किया है. इस सूट में सारा तेंदुलकर के साथ अभिनेत्री बनिता संधू और तानिया श्रॉफ भी दिखाई दे रहे हैं. इन तीनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है.
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल वही बात की जाए सारा तेंदुलकर की तो वे हमेशा से ही अपने ग्लैमरस लुक के लिए पहचानी जाती है. अपनी बेहतरीन अदाएं और सुंदरता के बल पर सारा तेंदुलकर ने कई लोगों के दिल में अपने लिए जगह बना ली है.

ऐसे में अब मॉडलिंग की ओर बढ़ते उनके कदम आने वाले समय में उनके चाहने वालों के लिए और भी उत्सुकता बढ़ा रहे हैं. बता दे कि सारा तेंदुलकर अपनी हर एक पहल की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती है.
बीते कुछ दिन पहले ही सारा तेंदुलकर ने अपनी जिम की तस्वीरें शेयर की थी. उसके कुछ दिन पहले सारा तेंदुलकर ने मशहूर सिंगर कनिका कपूर के साथ तस्वीरें शेयर की थी. वही सारा तेंदुलकर ने अपनी मां अंजली तेंदुलकर के जन्मदिन पर भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट से काफी सारी तस्वीरें शेयर की थी. जिस तेजी से सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसिद्ध होती जा रही है उस पर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में फिल्मों में भी उनकी डिमांड बढ़ सकती है.
यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है. अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये.
from Daily Talk https://ift.tt/3pPc9tq
via IFTTT
Comments
Post a Comment