आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी में विलेन बना यह शख्स, सबके सामने बताया राज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रेम कहानी ब्रह्मास्त्र के सेट पर साल 2017 में शुरू हुई। फिल्म लगभग पूरी भी हो चुकी है और मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर लॉन्च इवेंट के दौरान निर्देशक अयान मुखर्जी ने खुद इस बात को कबूल किया कि वो नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म रिलीज होने से पहले कोई भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक कपल के तौर पर देखे।

दरअसल अयान मुखर्जी से एक फैन ने सवाल पूछा कि क्या रणबीर और आलिया की लव स्टोरी शूटिंग सेट पर डिस्ट्रैक्शन पैदा कर रही थी।

अयान मुखर्जी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रणबीर और आलिया के पीछे वो 4 साल से पड़े हुए हैं कि वो दोनों साथ में कहीं भी नजर नहीं आएं। इतना ही नहीं बल्कि आयान ने ये भी बात स्वीकार की है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाइफ में बहुत सारी चीजें उनकी वजह से भी नहीं हो पाईं। अयान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ईमानदारी से कहूं तो हमने जब फिल्म शुरू की तो मुझे ऐसा लगा कि ये बेस्ट कास्टिंग है- रणबीर और आलिया। साथ में ये दोनों बहुत अच्छे लग रहे थे।

इस बारे में आगे बात करते हुए अयान मुखर्जी ने कहा कि उसके बाद रणबीर और आलिया की दोस्ती हो गई। साथ ही दोनों बहुत बहुत बहुत अच्छे दोस्त बन गए उसके बाद इनकी दोस्ती बढ़ती चली गई। अयान ने कहा कि मैं चाहता था कि जब मेरी फिल्म रिलीज हो तो लोग इन्हें साथ में देखें। उनकी जिंदगी में बहुत सारी चीजें मेरी वजह से नहीं हो पाईं। क्योंकि जब भी वो बाहर जाते थे तो मैं उनके पीछे होता था और कहता था मेरी फिल्म खराब कर दोगे तुन दोनों। साथ में मत जाओ प्लीज।

इस आर्टिकल के बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।



from Daily Talk https://ift.tt/3IYb4Zh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स