Bigg Boss को छोड़ सकते है सलमान खान? भाईजान ने खुद बताई इसके पीछे की वजह
दब्बंग खान यानि के सलमान खान को पुरे भारत में नहीं बल्कि विश्व भर में मशहूर है। वो दिल के नेक ओर सच्चे इंसान है फेन्स उन्हें पियर से सल्लू भाई दबंग नामो से बुलाते है ।इस बार बिग बॉस की trp रेटिंग कम होने की वजह से शायद भाई जान थोड़े उदास नज़र आये।इसी के बाद लोगो ने तरह तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
‘बिग बॉस 15’ की रेटिंग बीतते समय के साथ और भी खराब होती जा रही है । सलमान खान का स्टारडम भी इस शो की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं ला पा रहा है । अब ऐसे में खबर आ रही है कि इस हफ्ते सलमान खान बिग बॉस में नजर नहीं आएंगे । इस खबर के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अब सलमान भी इस शो से अपना नाता तोड़ रहे हैं । बिग बॉस के हर सीजन में कंटेस्टेंट बदलते रहते हैं, लेकिन एक सलमान ही ऐसे हैं जो हर बार फैंस का मनोरंजन करने के लिए हाजिर होते हैं । इस बार के शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स लगातार कोशिशें कर रहे हैं।
लेकिन टीआरपी में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है । अब खबर आ रही है कि सलमान खान इस बार बिग बॉस के ‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आएंगे । सलमान खान के इस वीकेंड में नजर नहीं आने की वजह बिग बॉस की गिरती टीआरपी नहीं बल्कि उनकी खराब तबीयत है । सलमान खान पिछले काफी लंबे समय से बिजी चल रहे हैं । उनका शेड्यूल काफी टाइट रहा है, हो सकता है इसी वजह से उनकी सेहत खराब हुई हो । द खबरी की खबर के मुताबिक इस बार का ‘वीकेंड का वार’ महेश मांजरेकर होस्ट करेंगे ।
इस सीजन में भी शो की TRP कुछ खास अच्छी नहीं रही है । हालत ये है कि टॉप-10 की लिस्ट में भी बिग बॉस जगह नहीं बना पा रहा है । इसी समस्या का हल मेकर्स अब पुराने तरीके से निकालना चाह रहे हैं । बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री कराई जा सकती है । खबरों की मानें तो रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में कदम रख सकती हैं ।
सूत्रों के मुताबिक रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले अगले हफ्ते या इस सप्ताह के अंत में घर में एंट्री करेंगे । वे सीधे घरवालों के साथ कंपीट करेंगे । मालूम हो कि रश्मि देसाई शो के लिए एक अच्छी टीआरपी गेनर साबित हुई थीं । सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रश्मि देसाई का झगड़ा अब तक शो में हुए कुछ सबसे बड़े झगड़ों में गिना जाता है । लड़ाई के दौरान रश्मि ने गरम कॉफी सिद्धार्थ पर फेंक दी थी ।
इतना ही नहीं रश्मि देसाई की निजी जिंदगी को लेकर घर के भीतर इतने खुलासे हो गए थे कि फैंस का अटेंशन पूरी तरह से रश्मि की तरफ चला गया था । हालांकि बावजूद इन सारी चीजों के वह शो नहीं जीत पाई थीं ।
from Daily Talk https://ift.tt/3omMs4g
via IFTTT
Comments
Post a Comment