टीवी में भाई बहन का किरदार निभाने वाले इन स्टार को हुआ अपनी ही बहन से प्यार

भारत में 6 नवंबर को पुरे भारत में भैया दूज का त्यौहार काफी धूमधाम से लोगो ने मनाया था। टीवी सीरियल्स में भी अकसर भाई-दूज को जमकर सेलिब्रेट किया जाता हैं। इसी बीच आज इस लेख में हम कुछ ऐसे कपल्स के बारे में जानेगे, जो सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभाते हुए एक-दूसरे को प्यार करने लगे। हालाँकि इनमे से कुछ की ही शादी हो पाई जबकि कुछ का जल्द ही ब्रेकअप हो गया।

अमन वर्मा और वंदना ललवानी: साल 2016 में अभिनेता अमन वर्मा और वंदना लालवानी ने शादी की थी। इस कपल ने ‘हमने ली हैं शपत’ में भाई-बहन का किरदार निभाया था। सबसे रोचक बात ये हैं कि अमन उम्र में वंदना से 15 साल बड़े हैं।


किरण करमाकर और रिंकू धवन:
एकता कपूर का फेमस सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में अभिनेता किरण करमाकर और साक्षी तंवर  की जोड़ी ने जबरदस्त काम किया था और उनकी जोड़ी को छोटे पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। शो में रिंकू ने किरण की बहन की भूमिका निभाई। जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली।

सुयश राय और किश्वर मर्चेंट: सुयश राय और किश्वर मर्चेंट की पहली मुलाकात ‘प्यार की एक कहानी’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद किश्वर और सुयश की जोड़ी सीरियल ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ एक साथ दिखाई दिए। लेकिन रोचक बात ये हैं कि शो में किश्वर और सुयश ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। हालाँकि बाद में इस कपल ने शादी कर ली थी।

कांची सिंह और रोहन मेहरा: रोहन मेहरा और कांची सिंह की जोड़ी ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ में नक्श और गयू का किरदार निभाया था। शो में वह चचेरे-भाई थे। हालंकि इसी बीच दोनों को प्यार हो गया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शो के मेकर्स उन्हें इस रिश्ते को सीक्रेट रखने की ख़ास चेतावनी दी थी। हालाँकि कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़: दीपिका और शोएब की पहली मुलाकत सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गयी। लेकिन साल 2017 में दोनों को ‘कोई लौट के आया हैं’ में फिर से एक साथ काम करने का मौका मिला लेकिन इस बार दोनों भाई-बहन की भूमिका में दिखे।

अदिति भाटिया और अभिषेक वर्मा: सीरियल ‘ये हैं मोहम्ब्ब्ते’ एक बेहद लोकप्रिय सीरियल्स में से एक हैं। इस शो में अदिति भाटिया और अभिषेक वर्मा ने आदित्य भल्ला और रूही भल्ला का किरदार निभाया था। सीरियल्स में भाई-बहन का रोल निभाते-निभाते दोनों को प्यार हो गया था। हालाँकि फिर 2018 में दोनों के अफेयर की ख़बरें आने लगी।

चारु असोपा और नीरज मालवीय: टीवी सीरियल ‘मेरे अंगने में’ में चारु ने प्रीति का और नीरज ने उनके भाई अमित का किरदार निभाया था। इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी लेकिन फिर उन्होंने अपने डेटिंग की सभी अफवाहों को विराम लगा दिया। लेकिन फिर अचानक उन्होंने 2016 में सगाई करके सभी को हैरान कर दिया था। दुर्भाग्यवश दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

इन सभी टीवी स्टार्स के बारे में आप क्या विचार रखते हो अपने हमें कमेंट करके जरूर बताना। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।



from Daily Talk https://ift.tt/3FcxTpr
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स