शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा का घर छोड़कर अलग रहने वाली है, काली कमाई से रहेगी दूर
19 जुलाई को शिल्पा शेट्टी के पति को गिरफ्तार किया गया था। उनपर अश्ली-ल फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने का संगीन आ-रोप लगा हुआ है। इस केस के चलते शिल्पा शेट्टी भी कानूनी कार्रवाई के घेरे में आईं और उनके परिवार की काफी आलोचना हुई। अब खबर है कि शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा से अलग रहने की प्लानिंग कर रही हैं।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा के कानूनी पचड़े ने शिल्पा के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है। शिल्पा की एक दोस्त ने एक्ट्रेस के घर में चल रहे निजी फैसलों पर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। शिल्पा की दोस्त ने कहा- ‘उसे (शिल्पा को) कोई अंदाजा नहीं था कि ये हीरे और डुप्लेक्स बेईमानी के रास्ते आ रहे हैं।’ आगे उनकी दोस्त ने ये भी कहा कि शिल्पा राज के दिए सामान को छूना भी नहीं चाहती अब।
एक्ट्रेस की फ्रेंड ने कहा कि शिल्पा आत्मनिर्भर है और अपना और अपने बच्चों का ख्याल रख सकती है। शिल्पा ने इंडस्ट्री में भी अपने पहचान वालों को ये खबर कर दी है कि वे हंगामा 2 और निकम्मा के बाद दूसरी फिल्मों में काम करने के लिए भी इच्छुक हैं। रिपोर्ट्स तो ये भी है कि शिल्पा शेट्टी को डायरेक्टर्स अनुराग बसु और प्रियदर्शन ने अपने प्रोजेक्ट में रोल्स भी ऑफर किए हैं। फिलहाल ये जानकारी कितनी सही है इसपर अभी एक्ट्रेस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
वहीं राज से अलग रहने के फैसले पर शिल्पा की क्या राय है यह आने वाला वक्त ही बताएगा। याद दिला दें राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के बाद शिल्पा से भी पूछताछ हुई थी। उन्होंने अपने पति को बेगुनाह बताया और कहा था कि वे एरॉटिक कंटेंट वाली फिल्में बनाते हैं ना कि पोर्न फिल्में। इस केस को लेकर शिल्पा सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल हुई थीं। बाद में शिल्पा ने एक बयान जारी कर उन्हें प्राइवेसी देने की अपील की थी।
उन्होंने लिखा था ‘मुझे ही नहीं बल्कि मेरे परिवार को भी ट्रोल किया जा रहा है और हमपर सवाल उठाए जा रहे हैं। मेरा स्टैंड यह है कि मैंने अभी तक कुछ नहीं कहा है और मैं इस इस मामले में आगे भी कुछ नहीं कहूंगी। तो मेरे नाम पर झूठी बातें ना बनाएं।’ ‘मैं आपसे निवेदन करती हूं, खासकर एक मां के तौर पर, कि हमारे बच्चों के खातिर हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान कीजिए। साथ ही मैं निवेदन करती हूं कि आधी-अधूरी जानकारी पर बिना सच जाने कमेंट करना बंद करें।
इस पोस्ट के बाद से शिल्पा ने अपनी रूटीन लाइफ के साथ आगे बढ़ना शरू किया। अब वे सुपर डांसर चैप्टर 4 में वापसी कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट पोस्ट सेट के फोटोशूट से साझा किया है। उन्हें हाल ही में बेटी समीशा के साथ घर के बाहर स्पॉट किया गया था जहां पैपराजी के साथ उन्होंने हंसकर मुलाकात की।
इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।
from Daily Talk https://ift.tt/3wbqWSg
via IFTTT
Comments
Post a Comment