संजय दत्त की माँ नरगिस दत्त परेशान थी संजय दत्त की इन हरकतों से, बेटे को GAY समझने लगी थी 

दिवगंत अभिनेत्री नरगिस दत्त अपने समय में काफी मशहूर और सफल अभिनेत्री थी. उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी थी. नेशनल अवॉर्ड विनर नरगिस की जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से रहे हैं. जिसमें से एक उनके बेटे संजय दत्त से जुड़ा है. वैसे तो नरगिस दत्त अपने बेटे संजय दत्त पर जान छिड़कती थीं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लगने लगा था कि उनका बेटा संजय दत्त समलैंगिक यानी की ‘GAY’ हैं. आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में.

नरगिस दत्त अपने तीनों बच्चों में सबसे ज्यादा प्यार संजय दत्त से करती थीं. संजय भी अपनी मां के बहुत नजदीक थे. संजय दत्त की बायॉग्रफी उनकी बहन प्रिया दत्त ने लिखी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि एक तरफ नरगिस ज्यादातर संजय के प्रति सख्त रहती थीं, मगर वह अपने बेटे की हर डिमांड पूरी भी करती थीं. इसी बायॉग्रफी में प्रिया ने कई दिलचस्प बातें भी लिखी हैं.

संजय की बायॉग्रफी में प्रिया दत्त ने यह भी बताया है कि उनकी मां नरगिस ने अपने बेटे की ड्रग अडिक्शन और शराबनोशी की आदतों को एक तरह से नजरअंदाज कर दिया था. वो हमेशा सबसे यही कहती थीं कि उनका बेटा न तो कभी शराब पीता है और न ड्रग्स को हाथ लगाता है.

इसके अलावा प्रिया दत्त ने एक वाकये के बारे में बताया है कि उन्होंने एक बार अपनी मां को एक दोस्त से बात करते हुए सुना था कि संजय अक्सर अपने कमरे में दोस्तों के साथ बंद होकर क्या करते हैं. उन्होंने उस समय उम्मीद जताई थी कि कहीं उनका बेटा GAY (समलैंगिक) न हो. कभी-कभी संजय की हरकतों की वजह से मां काफी परेशान हो जाया करती थीं. जिसके कारण वो कभी-कभी संजय को सुअर, उल्लू तक बोल देती थीं.

आपको बता दें कि आज संजय बॉलीवुड में फेमस एक्टर में से एक हैं. उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं. संजय दत्त अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन नरगिस ये सब अपनी आंखों से देखने के लिए अब इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं. जब संजय केवल 22 साल के थे तभी नरगिस का कैंसर से निधन हो गया. नरगिस के निधन से पहले संजय दत्त ने बॉलिवुड डेब्यू नहीं किया था.

इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.



from Daily Talk https://ift.tt/3v2GS8J
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स