डॉक्टर ने जया बच्चन से कहा अब अमिताभ बच्चन के पास ज्यादा समय नहीं है, इनके निधन से पहले आप उनसे मिल लीजिये
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म कुली तो हम सभी ने अपने बच्चन में कई बार टीवी पर देखी है। यह फिल्म निर्देशक मनमोहन देसाई द्वारा डायरेक्ट की गई थी, अमिताभ बच्चन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बैंगलोर से करीब 16 किलोमीटर दूर फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग चल रही थी।
पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट सीन के दौरान पुनीत का मुक्का जो सिर्फ छूना चाहिए था वो जोर से लग गया और इसके तुरंत बाद अमिताभ बच्चन को एक टेबल पर से उछल कर दूसरी तरफ गिरना था। मगर वो उछलना मिसटाइम हो गया और उस टेबल का कोना अमिताभ के पेट वाले हिस्से पर लग गया। ज्यादा चोटिल होने के कारण अमिताभ इसके बाद शूटिंग छोड़कर होटल चले गए थे। लेकिन कुछ ही घंटों में तकलीफ ज्यादा बढ़ती चली गयी और अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ाबैंगलोर के सेंट फिलोमेनाज़ हॉस्पिटल में करने के बाद जल्द ही उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में लाया गया।

अमिताभ ने साल 2015 में इस एक्सीडेंट के बारे में अपने ब्लॉग पर बताया था कि अगले 8 दिनों में उनकी दो सर्जरी हुई थी, मगर उनके स्वास्थ में कोई बेहतरी नहीं आयी थी। तबियत इतनी बिगड़ गयी थी कि डॉक्टरों ने उन्हें करीब-करीब मरा हुआ ही समझ लिया था। अमिताभ बच्चन ने बताया था कि 2 अगस्त 1982 को ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में मेरे जीवन पर छाए बादल और गहरा गए। मैं जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहा था। कुछ ही दिनों के भीतर हुई दूसरी सर्जरी के बाद मैं लम्बे समय तक होश में नहीं आया। जया बच्चन को आईसीयू में ये कहकर भेजा गया कि इससे पहले कि उनकी मौत हो जाए अपने पति से आखिरी बार मिल लो। लेकिन डॉक्टर उड़वाड़िया ने एक आखिरी कोशिश की।
उन्होंने एक के बाद एक कई कॉर्टिसन इंजेक्शन लगाए। इसके बाद मानों चमत्कार हो गया, मेरे पैर का अंगूठा हिला। ये चीज सबसे पहले जया ने देखी और चिल्लाई- ‘देखों, वो ज़िंदा है’। इसके बाद अमिताभ बच्चन होश में तो आये मगर अपने घर वापस जाने के लिए उन्हें और दो महीने का समय लग गया। 24 सितम्बर 1982 को एम्बैसेडर कार में वो अपने घर पहुंचे। अमिताभ बताते है कि ये पहला मौका था जब उन्होंने अपने पिता डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन को रोते हुए देखा था। अपने बेटे को मौत के मुंह से वापस लौटता देख एक पिता अपनी आंखों के आंसुओं को रोक ना सके। गाडी से उतारते ही अमिताभ बच्चन अपने रोते हुए पिता से लिपट गए थे।
अमिताभ बच्चन के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले।
from Daily Talk https://ift.tt/3oY1Vbx
via IFTTT
Comments
Post a Comment