ड्रग मामले में शाहरुख़ खान के सपोर्ट में आए अभिनेता शत्रुघन सिन्हा, बोले बाप की वजह से बेटे को निशाना बनाया जा रहा है

पिछले साल सुशांत सिंह के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिस्म और ड्रग्स की सच्चाई हम सब के सामने आई थी। लेकिन मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी केस में आर्यन खान के फंसने के बाद से ही एक बार फिर बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और सोशल मीडिया पर बहस भी जारी है। इस बीच कई सितारों ने शाहरुख खान और उनके परिवार को सपोर्ट भी किया है। इस लिस्ट में अब शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल हो गया है।

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा भी शाहरुख खान के समर्थन में आ गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि शाहरुख के धर्म की वजह से ये सब हुआ लेकिन ऐसा कहना बिल्कुल सही नहीं है। बल्कि शाहरुख खान का फेम ही सबसे बड़ी वजह है जिसके कारण आर्यन को सबसे ज्यादा टारगेट किया जा रहा है। और भी कई नाम हैं जैसे अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, इनके बारे में किसी ने भी बात नहीं की।

ईटाइम्स से बातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पिछली बार जब ड्रग्स एंगल उछला था तब दीपिका पादुकोण को लेकर बातें की जा रही थीं। जबकि उस वक्त कई और नाम इससे जुड़े थे लेकिन किसी ने उनके बारे में बात नहीं की थी। आर्यन के साथ ये खेल इसलिए खेला जा रहा है क्योंकि वो शाहरुख खान का बेटा है।

वहीं इस मामले में सेलिब्रिटिज की चुप्पी को लेकर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड से कोई भी ऐसे मामले में बोलता है तो उसके कई नतीजे हो सकते हैं। कई बार ऐसे मामले हुए हैं। लोगों के घरों के बाहर प्रदर्शन हुआ। यही वजह है कि लोग कुछ भी ऐसे मामलों में बोलने से बचते हैं। दरअसल आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर की रात एक क्रूज शिप पर चल रही ड्रग्स पार्टी से जुड़े मामले में पकड़ा था। इस मामले में आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये। अगर आपके यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये। आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।



from Daily Talk https://ift.tt/3FF5BVw
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स