अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान डिप्रेशन के बाद अलग अलग परेशानियों से झूझ रही है, कहा में बस रोती रही और…
आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से भी जाना जाता है, आमिर खान की बेटी इरा खान भले ही बॉलीवुड से दूर है लेकिन वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। सोशल मीडिया पर आयरा काफी एक्टिव रहती हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। अपनी बातें कहने के लिए भी आयरा सोशल मीडिया का ही सहारा लेती हैं। डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ जैसे मुद्दों को लेकर भी आयरा खुलकर बात करती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने डिप्रेशन में होने का खुलासा किया था।
अब आयरा ने एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके डॉक्टर ने उनकी दवा बदली थी। जिसके बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें बहुत गुस्सा भी आने लगा है। जबकि, पहले उनके साथ ऐसा नहीं था। अब आयरा का कहना है कि वह इस मामले पर अपने मनोचिकित्सक से बात करने के बारे में सोच रही हैं।
आयरा ने इंस्टाग्राम पर 10 मिनट से ज्यादा का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने स्वास्थ्य के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में इरा ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से बहुत गुस्सा आ रहा है। लेकिन, आमतौर पर उनके साथ ऐसा नहीं होता है। उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा कि वह इससे कैसे डील करें। वहीं आयरा के डॉक्टर का कहना है कि गुस्से का संबंध दवाओं से नहीं है।
आयरा आगे बताती हैं कि वह शुक्रवार को ड्राइव करके घर जा रही थीं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाईं। जिसके बाद वह फुटबॉल खेलने गईं और यहां भी कॉन्सन्ट्रेट नहीं कर पाईं, चीजें और बदतर हो गईं। जब वह गाड़ी ड्राइव कर रही थीं, तो उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें गुस्सा आ रहा है और वह ड्राइव करने की हालत में नहीं हैं। जिसके बाद उन्होंने किसी को बुलाया। वह कहती हैं- मुझे लगा कि ऐसी हालत में एक मशीन को कंट्रोल करना ठीक नहीं है। इसलिए मैंने कार साइड पर खड़ी कर दी। जब तक मुझे कोई लेने आया, मैं बस रोती रही। बता दें, 2020 में ही आयरा खान ने अपने डिप्रेशन में होने का खुलासा किया था।
इरा खान के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये। अगर आपके पास हमारे कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।
from Daily Talk https://ift.tt/3l3Y5uV
via IFTTT
Comments
Post a Comment